Sat. Apr 18th, 2026

प्रजापति समाज का आदर्श प्रतिभाशाली मेधावी छात्र/ छात्राओ का सम्मान समारोह संपन्न

भिंड। आदर्श प्रजापति के प्रतिभाशाली बच्चों का सम्मान करना बड़े गौरव की बात है। बच्चे भगवान का दूसरा रूप होते हैं। यह सम्मान उनका हौसला बढ़ाता है और बच्चों के मन में अच्छा करने की भावना जागृत होती है। यह बात शहर के निराला रंग बिहार में आयोजित आदर्श प्रजापति समाज सुधार समिति के द्वारा मेधावी छात्र-छात्राओं के सम्‍मान समारोह में मुख्‍यातिथि उप्र सरकार में कारावास एवं होम गार्ड मंत्री धर्मवीर प्रजापति ने संबोधित करते हुए कही।कार्यक्रम में उप्र सरकार में कारावास एवं होम गार्ड मंत्री धर्मवीर प्रजापति ने अपने उदबोधन में कहा कि समाज ही शक्ति है। आज के समय में समाज को संगठित करना आवश्यक है क्योंकि अगर समाज संगठित नहीं होगा तो समाज विकास भी नहीं कर पाएगा। समाज के विकास के लिए एकजुट होना आवश्यक है। उन्‍होंने कहा कि आज माता पिता की जवाबदारी है कि अपने बच्चों को अच्छे संस्कार दें। हम लोगों को उस चींटी से भी सबक लेना चाहिए, जो पहाड़ पर चढ़ने की कोशिश करती है, लेकिन लगातार गिरती रहती है। जिसके बाद भी उसका आत्मविश्वास नहीं डगमगाता है और आखिर में वह पहाड़ पर चढ़ जाता है। जिससे उसकी जीत होती है। जो ठान लिया जाए, वो अवश्यसंभावी बन जाता है। कार्यक्रम में मंचासीन अतिथियों में पूर्व सांसद डॉ रामलखन सिंह कुशवाह , प्रहलाद प्रजापति, विधायक प्रतिनिधि सुनील बाल्‍मीकि, शिवप्रसाद गोला जी प्रजापति, ओमप्रकाश अग्रवाल बाबूजी, डॉ. रामबिहारी प्रजापति, रमेश प्रजापति, विद्याराम प्रजापति, दिलीप प्रजापति, जगराम प्रजापति, मुन्‍नीलाल प्रजापति, सोनीराम प्रजापति, भैयालाल प्रजापति, हरज्ञान प्रजापति, रामौतार प्रजापति, रामबाबू प्रजापति, दिनेश प्रजापति, संतोष प्रजापति, पूरन प्रजापति, कल्‍याण प्रजापति ने मुख्‍यातिथि के साथ दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम की शुरुआत की। कार्यक्रम में बारी-बारी से सभी अतिथियों ने समाज को संबोधित किया।

बेटा-बेटी में नहीं करना चाहिए भेद-भाव:-

कार्यक्रम में मुख्‍यातिथि ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि आज के युग में महिलाएं भी पुरुषों के साथ बराबरी से चल रही हैं। महिला शक्ति ही देश की असली शक्ति है। पुरुष वर्ग भी महिलाओं की शक्ति को अब जान गया है। हमारे समाज में कहा जाता है कि लड़के और लड़कियां एक समान हैं, परंतु व्यवहारिक रूप में लोग इसे अपने पर लागू नहीं करते हैं। कुछ अपवादों को छोड़ दिया जाए तो आज भी हमारे समाज के बहुसंख्य परिवारों में यही धारणा है कि उन्हें एक अच्छी बहू तो चाहिए। पर जब अपने घर में बेटी जन्म लेती है तो ऐसा प्रतीत होता है कि दुनिया भर का बोझ उनके यहां ही आ गया हो। अपने ही माता-पिता बेटियों के दुश्मन बन जाते हैं। बचपन से ही उनके साथ भेदभाव शुरू हो जाता है। इस युग में एक अच्छे और बेहतर समाज की कल्पना तभी की जा सकती है जब बेटे और बेटियों मे भेद-भाव को मिटा दिया जाए।

आज बेटियां किसी भी कार्यक्षेत्र में पीछे नहीं हैं:-

आज बेटियां किसी भी कार्यक्षेत्र में पीछे नहीं हैं। चाहे वह खेल हो, कुश्ती, डॉक्टर, वकील, साइंटिस्ट,पायलट, टीचर,पुलिस अफसर आदि। वह घर,परिवार और आफिस तीनों को बखूबी संभाल रही हैं। लेकिन फिर भी घर, परिवार,आफिस और समाज के लोग उन्हें हमेशा पीछे ही रखने की कोशिश करते हैं। आज भी ऐसे बहुत से परिवार हैं जहाँ बेटे ओर बेटी में भेदभाव किया जाता है।

अन्‍य समाज के लोग इस कार्यक्रम से लेंगे सीख:-

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक प्रतिनिधि सुनील बाल्‍मीकि ने कहा कि पहली बार भिंड जिले में इतना बड़ा आदर्श प्रजापति समाज के द्वारा मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्‍मान समारोह का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम से अन्‍य समाज के लोगों को सीख मिलेगी। उन्‍होंने बताया कि विगत दिनों प्रजापति समाज के द्वारा कुछ मांगों को लेकर एक ज्ञापन दिया था, जिस ज्ञापन को ध्‍यान में रखकर हम भिंड नगर पालिका की तरफ से करीब 20 लाख रुपए की लागत से एक सामुदायि‍क भवन प्रजापति समाज को देने का काम करेंगी।

45 बच्‍चों को किया सम्‍मानि‍त:-

आदर्श प्रजापति समाज के द्वारा रविवार को मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्‍मान समारोह का कार्यक्रम आयोजित किया। जिस कार्यक्रम 45 बच्‍चों को प्रमाण पत्र, मेडल और सील्‍ड देकर सम्‍मानित किया। जिस कार्यक्रम हजारों की संख्‍या में लोगों की भीड़ रही।बच्चों का सम्मान करने से बढ़ता है मनोबल समाज में माता-पिता का होता है नाम रोशन गोला जी आदर्श प्रजापति समाज सुधार समिति के द्वारा जिन बच्चों का सम्मान किया गया इस मौके पर डिप्टी कमिश्नर शिवप्रसाद गोला जी ने कहा की बच्चों का सम्मान करने से उनका मनोबल बढ़ता है जिससे वह अपने माता-पिता के अलावा पूरे समाज का नाम रोशन करते हैं इसलिए बच्चों का सम्मान अवश्य करना चाहिए बच्चों का समान होने से छोटे बच्चों में भी शिक्षा की ओर मनोबल बढ़ता है

यह भी पढ़ें:- 

आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं को दतिया पुलिस प्रशासन ने किया गया नजरबंद

सेवड़ा विधानसभा क्षेत्र से आम आदमी पार्टी का पिछड़ा वर्ग उम्मीदवार बनाए जाने की उठी मांग

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *