Wed. Nov 4th, 2026

पुलिस अधिकारी रिश्वत लेते गिरफ्तार

 मुंबई –  भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एंटी करप्शन) ने मुंबई के एक पुलिस निरीक्षक को गिरफ्तार किया है जिसने आरोपी की मदद करने के लिए एक आईफोन और एक लाख की रिश्वत मांगी थी। पुलिस निरीक्षक का नाम विजय माने है और वह धारावी पुलिस स्टेशन में कार्यरत है।

माने को उक्त आरोपी से 40 हजार रुपए लेते हुए एंटी करप्शन ने पकड़ा है। बताया गया है कि धारावी थाने में एक युवक और उसकी मां के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया है। युवक को इस अपराध में नवंबर 2022 में गिरफ्तार भी किया गया था।

युवक फिलहाल जमानत पर है। जांच के दौरान आरोपी की मुलाकात इंस्पेक्टर विजय माने से हुई। माने ने युवक को इस अपराध में सजा कम करवाने का आश्वासन दिया। उन्होंने मांग की कि बदले में एक लाख रुपये या एक आईफोन दो। युवक ने समझौता करने के लिए कहा क्योंकि उसके पास इतने पैसे नहीं थे।

read more –बैंकों को 20 करोड़ का चूना लगाने वाले के हाथों पर चढ़ी हथकड़ी

माने 40 हजार रुपये लेने पर राजी हो गया। युवक ने अपराध की धाराओं को कम करने के एवज में पैसे मांगने की शिकायत भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो में की। एंटी करप्शन के अधिकारियों ने शिकायत की जांच की और जाल बिछाया। पुलिस अधिकारी विजय माने युवक से 40 हजार रुपये रिश्वत लेते आख़िरकार धरा गया। एंटी करप्शन के अधिकारियों ने माने के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *