Sat. Sep 5th, 2026

सम्मेद शिखर बचाओ आंदोलन को लेकर सकल जैन समाज जौरा ने सौंपा ज्ञापन

सम्मेद शिखर बचाओ आंदोलन को लेकर सकल जैन समाज जौरा ने सौंपा ज्ञापन

 ग्रोसर बाजार बंद रखकर किया विरोध

मुरैना जौरा। झारखंड राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मनमानी को लेकर सकल जैन समाज जौरा के द्वारा सम्मेद शिखर बचाओ आंदोलन के समर्थन में रैली निकालकर महामहिम राष्ट्रपति एवं प्रधानमंत्री के नाम एक ज्ञापन अनुविभागीय अधिकारी अरविंद माहौर को सौंपा

 21 दिसंबर को सकल जैन समाज जौरा के तत्वाधान में झारखंड राज्य के मुख्यमंत्री की मनमानी को लेकर एवं 20 जैन तीर्थ करो और अनंत संतो की मोक्षि स्थली श्री सम्मेद शिखरजी पारसनाथ पर्वत राज गिरिडीह की स्वतंत्र पहचान पवित्रता और संरक्षण हेतु विश्व जैन संगठन द्वारा देशव्यापी श्री सम्मेद शिखरजी बचाओ आंदोलन के समर्थन में अपने अपने प्रतिष्ठान दुकानों को बंद रखकर 5 बीघा जौरा स्थित जैन मंदिर से रैली प्रारंभ की उक्त रैली सदर बाजार हनुमान चौराहा तहसील चौराहा चंद्रशेखर आजाद रोड नया बाजार एमएस रोड होती हुई अनुविभागीय अधिकारी कार्यालय पहुंची। रैली में शामिल 5 सैकड़ा से अधिक जैन समाज के पुरुष, महिलाएं, नौजवान, छात्राएं आदि।

हेमंत सोरेन मुर्दाबाद सहित सम्मेद शिखर बचाओ को लेकर नारे भी लगा रहे थे। SDM को सौंपा ज्ञापन में लिखा है कि पारसनाथ पर्वत राज को वन्य जीव अभ्यारण पर्यटन के लिए घोषित इको सेंसेटिव जोन के अंतर्गत जोनल मास्टर प्लान व पर्यटन मास्टर प्लान पर्यटन सूची से बाहर किया जाए पारसनाथ पर्वत राज और मधुबन को मांस मद्रा बिक्री मुक्ति पवित्र जैन तीर्थ स्थल घोषित किया जाए पर्वतराज की वंदना मार्ग को अतिक्रमण वाहन संचालन व अव्यक्त सामग्री बिक्री मुक्त कर यात्री पंजीकरण समान जांच हेतु सीआरपीएफ एवं स्कैनर सीसीटीवी कैमरे सहित दो चेकपोस्ट चिकित्सा सुविधा बनाया जावे ज्ञापन में अभी लिखा था कि पर्वतराज से पेड़ों का अवैध कटान पत्थरों का अवैध खनन और महुआ के लिए आग लगाना प्रतिबंधित किया जावे एवं झारखंड सरकार की अनुशंसा पर केंद्रीय वन मंत्रालय द्वारा जारी अधिसूचना को तत्काल रद्द किया जाए ज्ञापन के दौरान पूर्व विधायक महेश मिश्र द्वारा सीट से प्रत्याशी रहे कांग्रेस के पंकज उपाध्याय पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष राकेश यादव एवं शीतल जैन महावीर जैन भोला जैन पंसारी गंगा विशन जैन अभिषेक अप्पू जैन शिखर जैन कमलेश कुमार विकास विक्की जैन विजय काला डॉ पदम काला भरत कुमार जैन लखन कुमार जैन पवन जैन सौभाग्य जैन सूर्यनारायण जैन पीयूष जैन पारस जैन अजय जैन सहित महिलाएं नौजवान छात्राएं भी रैली एवं ज्ञापन के दौरान उपस्थित थे विरोध स्वरूप समस्त जैन बंधुओं ने अपने अपने व्यापार प्रतिष्ठान भी दिनभर बंद रखें

यह भी पढ़ें

सर्दियों में मूली के सेवन के जबरदस्त फायदे, घातक बीमारियों में फायदेमंद

अनुग्रह सहायता राशि दो लाख/चार लाख का लाभ कैसे लें, जाने पूरी प्रक्रिया

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *