Sat. Apr 18th, 2026

               दतिया से-रेखा कुशवाहा की रिपोर्ट

सेवड़ा विधायक कुंवर घनश्याम सिंह ने किया “कुशवाहा धर्मशाला” का भूमि पूजन

“चम्बल आचरण” की संभागीय ब्यूरो श्रीमती रेखा कुशवाहा को पुष्प गुछ देकर किया सम्मानित

विधायक कुंवर घनश्याम सिंह ने कहा, सभी समाजों की बनेगी धर्मशालाएं

सेवड़ा/ दतिया। मध्य प्रदेश में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए सभी पार्टियों के द्वारा हर समाज को खुश करने का प्रयास किया जा रहा है तो वही भाजपा, कांग्रेस एवं आम आदमी पार्टी के द्वारा भी अपने-अपने घोषणा पत्र जारी कर प्रदेश की जनता में जगह बनाने कोशिश कर रहे हैं। इसी के चलते सेवड़ा विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस विधायक कुंवर घनश्याम सिंह के द्वारा कुछ समाज को सौगात देने के लिए 07 अक्टूबर को इंदरगढ़ पहुंचे जहां पर उन्होंने कुशवाहा समाज को सौगात देते हुए “कुशवाहा धर्मशाला” का भूमि पूजन कर शिलिन्यास किया एवं विधायक कुंवर घनश्याम सिंह ने अपने उद्बोधन में कहा कि सेवड़ा विधानसभा क्षेत्र के सभी समाजों की सेवड़ा क्षेत्र में धर्मशालाएं होना चाहिए जो कांग्रेस पार्टी के द्वारा पूरा किया जाएगा।

“चम्बल आचरण” की संभागीय ब्यूरो श्रीमती रेखा कुशवाहा को पुष्प गुछ देकर किया सम्मानित

 पत्रकारिता के क्षेत्र में थोड़े समय में अपनी निष्पक्ष खबरों की छवि बनाने वाली महिला पत्रकार एवं चम्बल आचरण की संभागीय ब्यूरो श्रीमती रेखा कुशवाहा को विधायक कुंवर घनश्याम सिंह के द्वारा पुष्प गुक्ष देकर सम्मानित किया गया, वही पत्रकार रेखा कुशवाहा के द्वारा समस्त चम्बल आचरण के पाठकों का धन्यवाद किया गया। सभी पाठको का विश्वास एवं आशीर्वाद से आज हमें यह सम्मान प्राप्त हुआ

यह भी पढ़ें:-

👉 ग्वालियर मे ओबीसी महासभा ने दिखायी ताकत,ओबीसी महासभा ने मध्य प्रदेश मे किया जाति-जनगणना की मांग

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *