Sat. Apr 18th, 2026

           दतिया ब्यूरो-रहमत खान की रिपोर्ट

ग्राम पंचायत कुलैथ में नल जल योजना कागजों में संचालित, बूंद बूंद पानी को तरस रहे हैं ग्रामीण

चुनावी रंजिश के चलते कुछ ग्रामीणों के करा दिए गए हैं खाद्यान्न कूपन बंद

दतिया। जिला दतिया की जनपद पंचायत सेवड़ा के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत कुलैथ में इन दिनों, ग्रामीण बूंद बूंद पानी के लिए तरस रहे हैं। कहने को तो शासन के द्वारा नल जल योजना के अंतर्गत पानी की लाइन पंचायत के प्रत्येक परिवार के घर तक बिछवा कर तैयार कर दी गई है। कागजों में तो यह भी दर्शाया गया है कि गांव के प्रत्येक परिवार के घर तक नल जल योजना के अंतर्गत पानी पहुंचाया जा रहा है। लेकिन वास्तविकता कुछ और है,

हमारे चैनल को सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें

गांव के कुछ ग्रामीण राजनीतिक रंजिश के चलते शासन की महत्वकांक्षी योजनाओं से वंचित है आज भी ग्रामीण नल जल योजना के अंतर्गत पानी प्राप्त नहीं कर पा रहे हैं क्योंकि उनके साथ सौतेला व्यवहार करते हुए उन्हें नल कनेक्शन ही नहीं दिया गया है। वही ग्राम पंचायत में कई ग्रामीणों की पंचायत चुनाव की रंजिश के चलते खाद्यान्न पर्चीया बंद करवा दी गई है। कुल मिलाकर चुनावी रंजिश इस हद तक जाएगी की गरीब परिवारों का खाना पीना ही बंद करा दिया गया। वही पीड़ित परिवार के द्वारा मीडिया के माध्यम से वरिष्ठ अधिकारियों को गुहार लगाई गई है कि हमें राज्य सरकार द्वारा संचालित उन योजनाओं का लाभ दिया जाए जिसके हम लोग हकदार हैं

यह भी पढ़ें:-

ग्राम पंचायत बिलासपुर दलदल में तब्दील, सरपंच/सचिव नहीं दे रहे हैं ध्यान

दबंग सरपंच द्वारा की गई मारपीट मै, फरियादी की नहीं की जा रही है सुनवाई, आखिर क्यों ?

गोहद पुलिस ने नहीं पकड़ पाए मुजरिम फरियादी थाने के चक्कर काट काट कर हुआ परेशान

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *