Sat. Sep 5th, 2026

कांग्रेस विधायक के बयान को भाजपा सांसद ने बताया कांग्रेस की ओछी मानसिकता का प्रतीक 

ग्वालियर 17 जनवरी। बहन- बेटियों पर कांग्रेस विधायक फूल सिंह बरैया द्वारा दिए गए आपत्तिजनक एवं शर्मनाक बयान पर ग्वालियर सांसद भारत सिंह कुशवाह ने कड़ी निंदा करते हुए कहा है कि कांग्रेस विधायक का बयान उनकी विकृत एवं ओछी मानसिकता का प्रतीक साबित होता है। इसलिए इस घिनौने बयान को लेकर कांग्रेस विधायक पर तत्काल एफआईआर दर्ज होनी चाहिए। क्योंकि अपराध करने वाले से अपराध को उकसाने वाला बड़ा होता है। कांग्रेस विधायक के इस बयान से यह सिद्ध हो गया है कि कांग्रेस समाज को बांटने का काम कर रही है। कांग्रेस की इन्हीं हरकतों से आज कांग्रेस प्रदेश ओर देश में विलुप्त की कगार पर है। सांसद कुशवाह के इस बयान से कांग्रेस का चाल ,चरित्र और चेहरा और उनकी बहन -बेटियों के प्रति ओछी मानसिकता उजागर होती है। भाजपा सांसद कुशवाह ने कांग्रेस के राहुल गांधी से मांग की है कि ऐसे विधायक को तत्काल पार्टी से बाहर करें। साथ ही कांग्रेस विधायक पर एफआईआर दर्ज होनी चाहिए।

यह भी पढ़ें:-

👉सीएम हेल्पलाइन पर की गई शिकायत को बंद करवाने के लिए फरियादी को मानसिक प्रताड़ित किया जा रहा है मिहोना थाना प्रभारी के द्वारा

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *