किसानों को नहीं हो किसानो किसी भी प्रकार की असुविधा
वीरेंद्र कुमार/मुरैना ब्यूरो
कैलारस 05 अगस्त। तहसील कैलारस क्षेत्र अंतर्गत खाद वितरण कार्य की निगरानी हेतु तहसीलदार नरेश शर्मा के द्वारा कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है उक्त कर्मचारी पुलिस थाना कैलारस कृषि उपज मंडी कैलारस में निर्धारित समय पर उपस्थित होकर किसानों को प्रदाय करेंगे खाद्य के अलावा भी अन्य व्यवस्थाएं भी उक्त कर्मचारी सुनिश्चित करेंगे कैलारस क्षेत्र मे किसानों के खाद के लिए हो रही मारामारी को ध्यान में रखते हुए कैलारस तहसीलदार नरेश शर्मा के द्वारा सख्त कदम उठाया गया है उन्होंने राजस्व विभाग के पटवारी और कर्मचारियों को सख्त लहजे में हिदायत दिए कि किसी भी किसान क़ो खाद्य वितरण में किसी भी प्रकार की असुविधा ना हो इसके लिए तहसीलदार के द्वारा टीमों का ग़ठन किया गया है जो नियमानुसार पुलिस थाना प्रांगण में किसानों को खाद का टोकन वितरण करेगे यही नहीं तहसीलदार नरेश शर्मा के द्वारा सख्त लहेजे में कर्मचारियों को हिदायत दी गई है की कोई भी कर्मचारी अनुपस्थित पाया जाता है तो उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई होगी खाद का वितरण निम्न स्थानों पर किया जाएगा पुलिस थाना कैलारस सुबह 8:00 बजे से 11:00 तक जहां पर श्री राम कुमार धाकड़ पटवारी श्री सतीश धाकड़ पटवारी श्री अशोक कुमार दंडोतिया कृषि विस्तार अधिकारी मौजूद रहेंगे और टोकन वितरण का कार्य करेंगे

👉इंदरगढ़ नगर के स्थानीय निवासी नरकीय जीवन जीने को मजबूर
कृषि उपज मंडी कैलारस में अजय चतुर्वेदी पटवारी दीपक त्यागी पटवारी जॉनी खान कृषि विस्तार अधिकारी सुबह 8:00 से दोपहर 11:00 तक टोकन वितरण का कार्य करेंगे पुलिस थाना में सुबह 11:00 से 5:00बजे तक सूरज सिंह सिकरवार पटवारी प्रदीप धाकड़ पटवारी श्री अशोक कुमार डंडोतिया कृषि विस्तार अधिकारी टोकन वितरण का कार्य करेंगे कृषि उप जे मंडी कैलारस में सुबह 11:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक राम भजन शाक्य पटवारी दुर्गेश शर्मा पटवारी जॉनी खान कृषि विस्तार अधिकारी टोकन वितरण का कार्य करेंगे कर में पारदर्शिता लाने के लिए यदि किसी दुकानदार के द्वारा निर्धारित मूल्य से अधिक का खाद्य किया जाता है उसके लिए तहसीलदार नरेश शर्मा कैलारस के द्वारा मोबाइल नंबर 9174952120 इस पर किसान अपनी समस्या दर्ज कर सकते हैं इसके अलावा भी तहसीलदार कैलारस में बाजार में दुकानों पर भी निगरानी समिति गठित की है जो पूरे शहर में सतत निगरानी रखेगी की कोई भी खाद विक्रेता निर्धारित मूल्य से अधिक का खाद्य किसानों को विक्रय ना करें

