PWD रेस्ट हाउस कैलारस में बैठक, सर्वसम्मति से सम्पन्न
वीरेंद्र कुमार/मुरैना ब्यूरो
कैलारस भारतीय श्रमजीवी पत्रकार संघ की एक महत्वपूर्ण बैठक गुरुवार 26 मार्च 2026 को दोपहर 1 बजे PWD रेस्ट हाउस कैलारस में
भारतीय श्रमजीवी पत्रकार संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष अवधेश भार्गव जी उपेंद्र गौतम जी प्रांतीय अध्यक्ष रामगोपाल बंसल जी प्रदेश सचिव के मार्ग दर्शन में भारतीय श्रमजीवी पत्र का महासंघ कैलारस में बैठक आयोजित की गई। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती की पूजा-अर्चना एवं माल्यार्पण के साथ हुई, जिसके बाद बैठक का औपचारिक शुभारंभ किया गया। बैठक में कैलारस क्षेत्र के पत्रकारों की उपस्थिति में संगठन को मजबूत बनाने एवं नई कार्यकारिणी के गठन को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।सर्वसम्मति से मनोज शर्मा अशोक गली पहाड़ रोड कैलारस को भारतीय श्रमजीवी पत्रकार संघ कैलारस का ब्लॉक अध्यक्ष नियुक्त किया गया।

इसमें वरिष्ठ पत्रकार गिर्राज शर्मा, वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र, धाकड ,वरिष्ठ पत्रकार विपिन जगा जी, वीरेंद्र श्रीवास, , महेंद्र शर्मा ,लोकेश शुक्ला, कालीचरण कुशवाह जी ,गौरव गौड जी, दीपक शर्मा, आरिफ खान, विवेक गौड़, जय शर्मा,आदि
सदस्य के रूप में शामिल हुए। नियुक्ति के उपरांत वरिष्ठ पत्रकारों द्वारा नवगठित कार्यकारिणी का माल्यार्पण कर भव्य स्वागत किया गया एवं मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं दी गईं। इस अवसर पर सभी पत्रकारों को प्रतीक स्वरूप कलम भेंट की गई और कलम की ताकत एवं जिम्मेदारी के बारे में विस्तार से बताया गया।वक्ताओं ने कहा कि कलम समाज का सबसे सशक्त माध्यम है, जो सच्चाई को उजागर करने और जनहित की आवाज उठाने का कार्य करती है। बैठक में संगठन के उद्देश्यों, पत्रकारों के अधिकारों एवं उनकी समस्याओं पर भी विस्तार से चर्चा की गई।वरिष्ठ पत्रकारों ने नव नियुक्त पदाधिकारियों को संगठन को मजबूत बनाने तथा निष्पक्ष और निर्भीक पत्रकारिता के लिए कार्य करने की प्रेरणा दी।कार्यक्रम के अंत में सभी पत्रकारों ने एकजुटता के साथ संगठन को आगे बढ़ाने एवं क्षेत्र में पत्रकारिता को नई दिशा देने का संकल्प लिया।


