Sat. Apr 18th, 2026

गली में भरा पानी,कीड़े पनपने से लोग हुए बीमार पैदल निकलना भी हुआ दूभर

गली में भरा पानी,कीड़े पनपने से लोग हुए बीमार पैदल निकलना भी हुआ दूभर

लोगो को ट्रांसफार्मर होने के कारण करंट लगने का सता रहा डर

 भिण्ड। बरसात के दिनों में कबीर कॉलोनी में निवास करने वाले लोगों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ता है। आलम यह है कि लोगों का पैदल निकलना भी दुभर हो गया है। इतना ही नहीं पानी में ट्रांसफार्मर होने के कारण लोगों को हमेशा करंट लगने का डर भी सताता रहता है।बावजूद इसके प्रशासन अपना ध्यान इस ओर केंद्रित नहीं कर रहा है।आलम यह है कि गली में पानी भरा होने के कारण लोगों की दिनचर्या भी प्रभावित हो रही है। गली में पानी की निकासी न होने के कारण अभिभावक बच्चों को स्कूल लाने ले जाने में भी असमर्थ है जिससे बच्चों की शिक्षा पर भी गहरा असर पड़ रहा है।

पानी में कीड़े पनपने के कारण फैल रहा डेंगू,कई लोग अस्पताल में भर्ती

बता दें कि अटेर रोड के कबीर कॉलोनी में पानी भरा रहने के कारण उसमें बड़ी मात्रा में मच्छर पनप गए हैं।जिसके कारण न सिर्फ बच्चे बल्कि महिलाएं एवं पुरुष भी डेंगू की चपेट में आ रहे हैं।इतना ही पानी भरा होने के कारण कई अन्य बीमारियां भी पनपने लगी है।

 कबीर कॉलोनी निवासी ग्राम पंचायत में आने का झेल रहे दंश

स्थानीय निवासियों का कहना है कि प्रमुख रास्ते में पानी भरने की समस्या के बारे में कई बार ग्राम पंचायत सरपंच एवं सचिव से शिकायत की गई है।पर उनके द्वारा पानी को लेकर कोई भी उचित कदम नही उठाया गया है।इतना ही नहीं कबीर कॉलोनी शहरी क्षेत्र में आने के बाबजूद भी ग्राम पंचायत से जुड़े होने का दंश झेल रहा है।कबीर कॉलोनी निवासी नगर पालिका अमले की मदद नही ले पा रहे हैं।क्योंकि नगर पालिका अमले का कहना है कि यह क्षेत्र मुड़िया खेड़ा पंचायत में आता है। जिसका खामियाजा स्थानीय निवासियों को निरंतर उठाना पड़ रहा है।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *