Fri. Apr 17th, 2026

ग्वालियर – कलेक्टर ग्वालियर श्रीमती रुचिका सिंह चौहान ने के निर्देशन में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जिला ग्वालियर डॉक्टर सचिन श्रीवास्तव की टीम ने ग्वालियर के भितरवार ब्लॉक के चीनौर गांव में 3 अनाधिकृत रूप से चल रही क्लीनिक सील की कार्यवाही की, कार्यवाही टीम में डॉ उमेश मोर्य एवं शाखा प्रभारी श्री पुरेन्द्र राजपूत शामिल थे।

इन क्लीनिको पर हुई कार्यवाही:-

1- दीक्षा क्लीनिक ग्राम चीनौर ग्वालियर , 12वीं पास व्यक्ति क्लीनिक चला रहा था, क्लीनिक सील की गई।

2-ठाकुर क्लीनिक, मुकेश शाहू ग्राम चीनौर ग्वालियर , 12वीं पास व्यक्ति क्लीनिक चला रहा था, क्लीनिक सील की गई।

3- सोनिया क्लीनिक, राकेश भोज ग्राम चीनौर ग्वालियर , बीएएमएस डॉक्टर क्लीनिक चला रहा था, क्लीनिक का पंजीयन सीएमएचओ कार्यालय में नहीं था क्लीनिक सील की गई।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जिला ग्वालियर डॉक्टर सचिन श्रीवास्तव ने बताया कि इस तरह की कार्रवाई भी आगे जारी रहेगी।

यह भी पढ़ें:-

👉24 एवं 25 तारीख की एच.आर. पी.क्लिनिक में 1004 में से 338 निकलीं हाई रिस्क गर्भवती महिला

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *