Sat. Sep 5th, 2026

CMHO ने की स्वास्थ्य अधिकारी/कर्मचारियों की प्रशंसा 

ग्वालियर। कलेक्टर ग्वालियर श्रीमती रुचिका सिंह चौहान के निर्देशन में स्वास्थ्य योजनाओं एवं कार्यक्रमों का बेहतर संचालन किया जा रहा है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जिला ग्वालियर डॉक्टर एम.एस.सागर ने पिछले दो माह में औचक निरीक्षण, अधिकारियों/कर्मचारियों की मीटिंग और प्रोत्साहन की बजह से ग्वालियर जिले के स्वास्थ्य कार्यक्रमों में लगभग 8 से 10 प्रतिशत की वृद्धि हुई है और स्वास्थ्य सेवाओं में भी निरन्तर सुधार हो रहा है।

इस सम्बन्ध में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जिला ग्वालियर डॉक्टर एम एस सागर के बताया कि ग्वालियर कलेक्टर श्रीमती रुचिका सिंह चौहान के निर्देशन में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों/कर्मचारियों ने बेहतर कार्य किया इसके लिए सभी अधिकारी /कर्मचारी बधाई के पात्र हैं उनके अनुसार 18/06/2026 से 13/08/2026 तक निम्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों में बेहतर उपलब्धि हुई-

 1- गर्भवती महिलाओं के पंजीयन में 8.2 प्रतिशत 

 2- गर्भवती महिलाओं की 4 जांच प्रबंधन 3.3 प्रतिशत 

 3 – गर्भवती महिलाओं का प्रबंधन गम्भीर एनीमिया पंजीयन में 10.3 प्रतिशत 

 4 – गर्भवती महिलाओं का मध्यम एनीमिया प्रबंधन पंजीयन में 11.6 प्रतिशत 

 5- गर्भावस्था में होने बाले उच्च रक्तचाप का प्रबंधन 22.2 प्रतिशत 

 6 -एन आर सी में कुपोषित बच्चों की भर्ती 8.3 प्रतिशत 

 7- एनसीडी हाईपरटेंशन जांच 8.5 प्रतिशत

 8- एनसीडी डायबिटीज़ जांच 8.5 प्रतिशत ।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ एम एस सागर ने बताया कि इनके अतिरिक्त अन्य स्वास्थ्य कार्यक्रमो में भी उपलब्धि हुई है , हम स्वास्थ्य कार्यक्रमो में , शत – प्रतिशत उपलब्धि प्राप्त करने का प्रयास करेंगे ।

यह भी पढ़ें:-

👉10 अगस्त की एच आर पी क्लिनिक में 1082 में से 480 निकलीं हाई रिस्क गर्भवती महिला

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *