सांसद भारत सिंह कुशवाहा ने रेलवे स्टेशन के पुनर्निमाण कार्यो का किया निरीक्षण
ग्वालियर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री डा मोहन यादव के नेतृत्व वाली डबल इंजन भाजपा सरकार में आज ग्वालियर_लोकसभा क्षेत्र विकास की नई इबारत लिख रहा है। अब जल्द ही हमारा ग्वालियर रेलवे_स्टेशन देश के श्रेष्ठ वर्ल्ड क्लास रेलवे स्टेशनों में अपनी पहचान बनाएगा। यह बात सांसद भारत सिंह कुशवाहा ने रविवार को रेलवे स्टेशन के निर्माणाधीन कार्यों का निरीक्षण करते हुए कही। सांसद कुशवाहा ने रेलवे स्टेशन के पुनर्निर्माण एवं आधुनिकीकरण कार्य का साइट अवलोकन कर अधिकारियों से कार्य की प्रगति की विस्तृत जानकारी ली और हर कार्य की बिंदुवार विस्तार से समीक्षा की।

इस दौरान रेलवे और निर्माण एजेंसी के अधिकारियों को समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण कार्य सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए कि प्रतिदिन की कार्ययोजना निर्धारित कर प्रोजेक्ट को निर्धारित समय सीमा में पूर्ण किया जाएं। उन्होने कहा कि रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की सुविधा के लिए वीआईपी एंट्री गेट का प्रावधान अनिवार्य रूप से हो, जिससे वीआईपी मूवमेंट के वक्त आम लोगों को किसी भी तरह की परेशानी न हो।रेलवे स्टेशन पर यात्री सुविधाओं से जुड़े उन्नयन कार्य को प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण किए जाएं। जिसमें एंट्री और एग्जिट गेट, यात्री प्रतीक्षालय, प्लेटफॉर्म की कनेक्टिविटी और पार्किंग से जुड़े कार्य प्रमुख है।

साथ ही कुशवाहा ने निर्देशित किया कि रेलवे प्लेटफॉर्म के पुलों के लिये बनाई गईं सीढ़ियों की चौड़ाई बढ़ाकर उन्हें बुजुर्ग फ्रेंडली बनाई जाएं ।
आपसी बातचीत से सुलझाएं बजरिया की दुकानों का मामला
बजरिया की दुकानों की शिफ्टिंग को लेकर दुकानदारों और संबंधित विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर चर्चा की जाए। उन्होंने छत का लेबल भी देखा.सांसद ने निर्माण एजेंसी ओर रेलवे के अधिकारियों से कहा कि कार्य में प्रगति आए इसके लिए उक्त अधिकारी जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ बैठ कर बात कर ले।सांसद भारत सिंह कुशवाह ने कहा कि रेलवे स्टेशन पर भविष्य को देखते हुए पार्किंग की बेहतर व्यवस्था की जाएl साथ ही टू ओर फोर व्हीलर के लिए अलग अलग से पार्किंग हो।

