सोशल मीडिया पर वायरल,संदिग्ध व्यक्ति की कमर में दिखा पुलिस का वायरलेस सेट
सेवड़ा/दतिया 14 जुलाई। मध्य प्रदेश के किसी भी थाना क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने मैं सबसे बड़ी भूमिका संबंध थाना प्रभारी की होती है क्योंकि थाना प्रभारी का अगर क्षेत्र की आम जनता से अच्छा तालमेल है और अच्छा व्यवहार है तो आम जनता का कानून के प्रति विश्वास बढ़ता है एवं क्षेत्र की जनता भय मुक्त जीवन जीती है और अगर थाना प्रभारी के संबंध रेत माफियाओं सहित अपराधिक प्रवृत्ति के लोगों से अच्छे हो तो आम जनता में भय का माहौल उत्पन्न हो जाता है और कहीं न कहीं कानून से विश्वास उठने लगता है। अगर देखा जाए तो ग्वालियर/चम्बल संभाग के कई थानो के थाना प्रभारियों की भूमिका आम जनता के प्रति इतनी मधुर है कि क्षेत्र की जनता अपनी समस्याओं को बताने के लिए किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ता है। और थाना प्रभारी के द्वारा भी निष्पक्ष पूर्वक आम जनों को न्याय दिलाने का काम किया जाता है। तो वही कई थाना प्रभारी ऐसे भी हैं जिनसे क्षेत्र की जनता अपनी समस्या बताने से भी डरती है।

आपको बता दे कि दतिया जिले की सेवड़ा अनुभाग क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले अतरैटा थाना प्रभारी के साथ दो संदिग्ध व्यक्तियों का एक छायाचित्र सोशल मीडिया पर बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें थाना प्रभारी के साथ में चल रहे एक व्यक्ति की कमर में पुलिस का वायरलेस सेट लगा हुआ है। जिसे देखने पर ऐसा प्रतीत होता है कि शायद सिविल ड्रेस में पुलिस जवान ही थाना प्रभारी के साथ में चल रहे हैं। लेकिन ऐसा है नहीं क्योंकि थाना प्रभारी के साथ जो लोग चल रहे हैं वह प्राइवेट लोग हैं जो कि पुलिस की वायरलेस अपनी कमर में लगाकर क्षेत्र में अपना दबदबा कायम करना चाह रहे हैं।

संधिग्ध व्यक्तियों के साथ थाना प्रभारी अतरैटा का जो छायाचित्र फेसबुक पर वायरल हो रहा है उसके संदर्भ में स्थानीय निवासी गोलू बघेल एवं राम खिलौना बघेल के द्वारा वरिष्ठ अधिकारियों को शिकायती आवेदन दिया गया है जिसमें बताया गया है कि सेवड़ा अनुभाग क्षेत्र अंतर्गत आने वाले अतरैटा थाना प्रभारी श्री अंशुल अरोरा जी के द्वारा अपराधिक प्रवृत्ति के लोगों एवं रेत माफियाओं को संरक्षण देते हुए क्षेत्र में भय का माहौल उत्पन्न किया जा रहा है जिससे क्षेत्र की आम जनता डरी हुई है।
👉पेट्रोल पंप पर कट्टा अड़ाकर लूट करने वाले दो बदमाश मुठभेड़ में गिरफ्तार
अभी हाल ही में सोशल मीडिया FB पर एक फोटो वायरल हो रहा है जिसमें अतरैटा थाना प्रभारी एवं ए.डी. सिंह धाकड़ व पवन नामक व्यक्ति के साथ दिख रहे हैं। छायाचित्र में स्पष्ट देखा जा सकता है कि ए.डी. सिंह धाकड़ की कमर में पुलिस विभाग की वायरलेस लगी हुई है,जिससे पुलिस विभाग की खुफिया जानकारी लीक होने से भी इनकार नहीं किया जा सकता है। श्रीमान जी,थाना प्रभारी के द्वारा उक्त दोनों व्यक्तियों द्वारा अवैध वसूली का भी काम करवाया जा रहा है ए.डी. सिंह धाकड़ नामक व्यक्ति पर सन 2010 में भगुआपुरा थाने में 302 के तहत मामला भी दर्ज किया गया था।

हालांकि उक्त मामले में जब हमारे द्वारा अतरैटा थाना प्रभारी अंशुल अरोरा जी से बात की गई तो उन्होंने बताया कि युवक की कमर में जो वायरलेस लगी है वह तो नकली है जिसका बिल हमारे पास आ चुका है, वैसे हमारे थाने को यह वायरलेस सेट ऐलाऊ नहीं है । अब देखना यह है कि वरिष्ठ अधिकारी फरियादियों की फरियाद को अपने संज्ञान में लेते हैं या फिर मामले को डाल दिया जाएगा ठंडा बस्ती में
इनका कहना:-
1-फेसबुक पर वायरल हो रहे छायाचित्र में युवक की कमर में लगी वायरलेस नकली है जिसका बिल हमारे पास आ चुका है
अंशुल अरोरा जी
थाना प्रभारी अतरैटा
2- यह मामला हमारे संज्ञान में तो नहीं था, अगर ऐसा है तो हम पुलिस अधीक्षक महोदय दतिया से बात करेंगे
एड. रघुवीर सिंह कुशवाह जी
भाजपा जिला अध्यक्ष दतिया
यह भी पढ़ें:-
👉मिहोना नगर में संचालित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भगवान भरोसे, नहीं है डॉक्टर की कोई व्यवस्था

