ग्वालियर – कलेक्टर ग्वालियर श्रीमती रुचिका सिंह चौहान ने के निर्देशन में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जिला ग्वालियर डॉक्टर सचिन श्रीवास्तव की टीम ने शहरी क्षेत्र ग्वालियर में दिनांक 01.04.2026 को 2 अनाधिकृत रूप से चल रही क्लीनिक सील की कार्यवाही की, कार्यवाही टीम में डॉ उमेश मोर्य एवं शाखा प्रभारी श्री पुरेन्द्र राजपूत शामिल थे।

इन क्लीनिको पर हुई कार्यवाही:-
1- हरीशचंद्र विश्वास कलीनिक- इन्द्रा नगर चौहान प्याऊ ग्वालियर , आरएमपी, सीएमएचओ कार्यालय में पंजीयन नहीं, क्लीनिक सील की गई।
2 – लौकेन्द्र सिंह राणा क्लीनिक, इन्द्रा नगर चौहान प्याऊ ग्वालियर , बीएएमएस डॉक्टर क्लीनिक चला रहा था, क्लीनिक का पंजीयन सीएमएचओ कार्यालय में नहीं था क्लीनिक सील की गई।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जिला ग्वालियर डॉक्टर सचिन श्रीवास्तव ने बताया कि इस तरह की कार्रवाई भी आगे जारी रहेगी।

