Sat. Sep 5th, 2026

ग्राम पंचायत ठाटीपुरा के सरपंच और उसके परिवार का अतिक्रमण किया जमीदोज..

30 पटवारी, 50 कोटवार,25 पुलिस जवान और हो गयी गोचर भूमि अतिक्रमण मुक्त..

                         वीरेंद्र कमार/मुरैना ब्यूरो 

मुरैना 12 नवंबर। कलेक्टर लोकेश कुमार जांगिड़ के निर्देशन में अनुविभागीय अधिकारी मेघा तिवारी के मार्गदर्शन में एवं तहसीलदार कैलारस नरेश शर्मा के नेतृत्व में तहसील कैलारस में 40 बीघा से अधिक गोचर भूमि को भूमाफिया के कब्जे से मुक्त कराया गया!तहसील कैलारस के ग्राम ठाटीपुरा में गोचर की 40 बीघा से अधिक भूमि को ग्राम पंचायत ठाटीपुरा के सरपंच ब्रजेश जाटव उनके पिता रामबरन जाटव और परिवार के अन्य सदस्यों द्वारा कब्ज़ा करके फसल की जा रही थी साथ ही भूमि के चारो ओर खंडो की दीवार बनाकर कब्ज़ा किया गया था

जिसे बुधवार को तहसीलदार कैलारस नरेश शर्मा एवं पुलिस विभाग की टीम द्वारा भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया गया! कलेक्टर मुरैना द्वारा जिले भर में अतिक्रमण के विरुद्ध अभियान चलाया जा रहा है जिसके तारताम्य में तहसीलदार कैलारस नरेश शर्मा द्वारा करीब 2 वर्ष से अतिक्रमण किये हुए ग्राम ठाटी पुरा की 40 बीघा से अधिक गोचर की भूमि को अनुविभागीय अधिकारी पुलिस उमेश मिश्रा एवं थाना प्रभारी पहाड़गढ़ के सहयोग से अतिक्रमण मुक्त कराया गया!अतिक्रमाक द्वारा ग्राम ठाटीपुरा की 40 बीघा से अधिक की भूमि पर सरसो की फसल करके एवं पक्के निर्माण करके अतिक्रमण किया गया था जिसे तहसीलदार कैलारस नरेश शर्मा द्वारा 30 से अधिक पटवारी, 50 कोटवार एवं 25 से अधिक पुलिस जवानों के सहयोग से जे सी बी की मदद से फसल नष्ट करके अतिक्रमण मुक्त कराया।

अतिक्रमण मुक्त कराई गयी भूमि का बाजार मूल्य लगभग 01 करोड़ रूपये है!प्रशासन की पूरी कार्यवाही बेहद शांतिपूर्ण तरीके से 3 घंटे में ही पूर्ण हो गयी!तहसीलदार नरेश शर्मा द्वारा बताया गया कि तहसील कैलारस क्षेत्र में शासकीय भूमि पर अतिक्रमण करने वालो के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा!इस पूरी कार्यवाही में राजस्व विभाग के पटवारी, ग्राम कोटवार एवं पुलिस प्रशासन मौजूद था।

यह भी पढ़ें:-

👉लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150वीं जयंती पर तीन दिवसीय यूनिटी मार्च पदयात्रा का समापन

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *