रेखा कुशवाह/दतिया
दतिया 20 अक्टूबर। दीपावली के शुभ अवसर पर आज दतिया नगर में एक भावुक पल देखने को मिला, जब कलेक्टर स्वप्निल वानखड़े ने सफाई कर्मियों का सम्मान किया। कलेक्टर ने कर्मियों को फूल माला पहनाई और मिठाई भेंट कर उनका आभार व्यक्त किया। इस दौरान कई कर्मियों की आँखें नम हो गईं। उन्होंने कहा कि “जीवन में पहली बार ऐसा सम्मान मिला है, यह हमारे लिए अविस्मरणीय क्षण है।” कलेक्टर वानखड़े ने कहा, “ये वही लोग हैं जो हर त्योहार पर भी अपनी ड्यूटी निभाते हैं ताकि हम सभी स्वच्छ वातावरण में त्योहार मना सकें। इनका समर्पण ही दतिया की असली शक्ति है।” उन्होंने नागरिकों से अपील की कि सफाई कर्मियों को केवल कर्मचारी नहीं, बल्कि समाज के सम्मानित सहयोगी मानें।
👉सड़क हादसे में दतिया भाजपा जिला मंत्री व उनकी पत्नी गंभीर रूप से घायल
कार्यक्रम में आत्मीयता और कृतज्ञता का भाव झलका, जब सफाई कर्मियों को मिठाई और मालाएं दी गईं। यह सम्मान केवल औपचारिकता नहीं, बल्कि स्वच्छ दतिया के इन असली नायकों के प्रति सच्चे आभार का प्रतीक बना।

