Sat. Sep 5th, 2026

नगर पालिका लहार में नवनिर्वाचित अध्यक्ष उपाध्यक्ष एवं पार्षदों का हुआ प्रथम सम्मेलन

 लहार में नव निर्वाचित नगर पालिका अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष को दिलाई गई पद एवं गोपनीयता की शपथ 
इफको मध्य प्रदेश छत्तीसगढ़ के डायरेक्टर डाँ अमित प्रताप युवा नेता अनिरुद्व प्रताप ब्लाक अध्यक्ष राजकुमार शर्मा रहे उपस्थित 
लहार 15 अगस्त।  नगर पालिका लहार के सभागार में में नवनिर्वाचित अध्यक्ष उपाध्यक्ष एवं पार्षदों को  आयोजित कार्यक्रम में  एस डी एम आर ए प्रजापति द्वारा पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई इस दौरान  शपथ ग्रहण समारोह में इफको मध्य प्रदेश छत्तीसगढ़ के डायरेक्टर डाँ अमित प्रताप सिंह युवा कांग्रेस के पूर्व राष्टीय सचिव अनिरूद्व प्रतापसिंह ग्रामीण सहकारी बैंक के अध्यक्ष रामेंद्र सिंह ददा,ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष राजकुमार शर्मा पूर्व शिक्षा अधिकारी खरे साहब अभिभाषक संघ के अध्यक्ष रामशंकर द्विवेदी नगर पालिका लहार के पूर्व अध्यक्ष छक्कूलाल वर्मा  पूर्व अध्यक्ष अर्जुन सिंह आजाद सहित सभी बार्डो के पार्षद गण जिनमे बार्ड नंबर एक से केशवसिंह दददू बार्ड दो से अभिजीत याज्ञिक बार्ड तीन से हारुन शेख बार्ड चार से अभिषेक श्रीवास्तव बार्ड पाच से  श्रीमती पुष्पलता /राजेंद्र सक्सेना बार्ड छै से गुलफसा सात से गिरजा देवी बार्ड आठ से पूनम /बंटी कुशवाह बार्ड नौ से कलयान पहलवान बार्ड दस से  रक्षा /पीतम सिंह कुशवाह बार्ड गयारह से  पूजा कुशवाह बार्ड चौदह से भगवान दास बार्ड पंद्रह से राधा शाक्य सहित कई गणमान्य लोग शपथ ग्रहण समारोह में मौजूद रहे, समारोह में इफको मध्य प्रदेश छत्तीसगढ़ के डायरेक्टर डाँ अमित प्रताप सिंह ने कहा कि त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव एवं नगरीय निकाय चुनाव में पार्टी की जीत को लहार विधायक नेता प्रतिपक्ष डाँ गोविंद सिंह द्वारा क्षेत्र में कराये गए विकास की जीत बताया साथ ही उन्होंने कहा कि नगर पालिका अध्यक्ष उपाध्यक्ष एवं पार्षदो को समान भाव से सभी के साथ मिलकर नगर को विकास के पथ पर आगे ले जाना है इस अवसर पर मुख्य नगर पालिका अधिकारी महेश पुरोहित ने नव निर्वाचित अध्यक्ष उपाध्यक्ष एवं पार्षदो तथा समारोह में शामिल हुए जन प्रतिनिधियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया ,इस दौरान कांग्रेस के पूर्व राष्टीय सचिव अनिरूद्व प्रतापसिंह, नवनिर्वाचित उपाध्यक्ष नरेशसिंह चौहान तथा पार्षद केशवसिंह राजकुमार शर्मा ने सभी को संबोधित किया ,सी एम ओ महेश पुरोहित ने शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए सभी लोगों का आभार व्यक्त किया
यह भी पढ़ें

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *