अमित सिंह कुशवाह/भिण्ड ब्यूरो
भिंड 31 अगस्त। शहर में सनसनी फैलाने वाली पेट्रोल पंप फायरिंग की घटना में पुलिस ने बड़ी कामयाबी हासिल की है। थाना बरोही पुलिस ने सिर्फ 16 घंटे में आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। इतना ही नहीं घटना में प्रयुक्त हथियारों को भी जप्त कर लिया। बता दें कि 30 अगस्त की सुबह करीब 4 बजे, शिवाजी नगर निवासी तेजनारायण नरवरिया (62) अपने पुत्र पदम सिंह के साथ सावित्री लोधी पेट्रोल पंप पर मौजूद थे। तभी मोनू भदौरिया, कुलदीप भदौरिया और एक अन्य युवक बाइक से पेट्रोल डलवाने पहुंचे। हेलमेट व नियमों के चलते पेट्रोल देने से मना किया गया तो विवाद बढ़ गया। मामला यहीं शांत नहीं हुआ थोड़ी देर बाद दोनों युवक वापस लौटे और गाली-गलौज करने लगे। इसी दौरान उन्होंने संचालक पर जान से मारने की नीयत से कट्टे व बंदूक से ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। गोलियां लगने से पीड़ित के हाथ और पेट पर गंभीर चोटें आईं। वारदात के बाद आरोपी फरार हो गए। वही पेट्रोल पंप संचालक को आनंद फाइनेंस में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। वही घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक असित यादव ने आरोपियों पर पांच-पांच हजार का इनाम घोषित किया।एएसपी और डीएसपी के मार्गदर्शन में थाना बरोही पुलिस ने घेराबंदी कर लावन तिराहे से दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। वहीं तीसरे व्यक्ति की तलाश जारी है। बता दें कि पुलिस ने घेराबंदी में मोनू उर्फ श्रवण कुमार भदौरिया (28), निवासी बिजपुरी,कुलदीप उर्फ विजय भदौरिया (30), निवासी बिजपुरी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों से पूछताछ शुरू कर दी है और घटना में प्रयुक्त हथियारों की बरामदगी की कार्रवाई की जा रही है।

