Sat. Sep 5th, 2026
सोने, चांदी के जेवरात सहित नगदी ले उड़े चोर

                          प्रियंका ओझा/ रौन

रौन/भिण्ड 21 नवंबर। भिण्ड जिले के रौन कस्बे में इन दिनों चोरों ने लोगों की नींद उड़ा कर रख दी है। नगर के सूने मकानों में चोरी की घटनाएँ सामने आई हैं। जिनमें चोरों ने ताले तोड़कर घर में घुसकर नकदी और गहने चुरा लिए हैं। इन चोरी की घटनाओं में चोरों के द्वारा अक्सर,घर मालिक के बाहर रहने या किसी पारिवारिक कार्य से जाने का फायदा उठाया जाता है।

जानकारी के अनुसार आपको बता दें कि रौन नगर के वार्ड क्रमांक 4 के निवासी रामकिशोर कुशवाहा पुत्र माताप्रसाद कुशवाहा के सूने मकान में उस समय चोरों ने चोरी कर ली जब वह अपना इलाज करने के लिए ग्वालियर गए हुए थे। जिसका फायदा उठाकर चोर घर से सोने, चांदी के जेवरात सहित नगदी उड़ा ले गए हालाकी पीड़ित रामकिशोर के द्वारा उक्त घटना की जानकारी संबंधित थाना रौन को दे दी है। फरियादी रामकिशोर के द्वारा रौन थाना प्रभारी को दिए गए आवेदन में बताया गया है कि मेरे पुत्रों का व मेरे कीमती जेवरात एवं कुछ नगदी मेरे पास रखकर वह अपनी-अपनी पत्नी एवं बच्चों को लेकर सरतगढ़ राजस्थान में पकोडी का धन्धा करते हैं। बीते दिनांक 19 नवंबर 25 को मैं ग्वालियर अपने इलाज कराने के लिये गया था जिसमें मेरे साथ मेरी पत्नी भी गई थी लेकिन वहाँ पर दवाई एवं जाँच कराने के बाद वहां से निकलने में देर हो गई तो मैं अपनी पत्नी के साथ ग्वालियर में रूक गया। जब में दिनांक 20 नवंबर 25 को अपनी पत्नी के साथ ग्वालियर से रौन अपने मकान पर आया तो देखा कि मेरे घर का सामान बिखरा पड़ा हुआ था एवं अलमारी का लॉक टूटा था एवं उसमें रखे कीमती जेवरात (1 जोडी बाला 1 जोडी तोडिया 2 जोडी करधनी 1 जोडी बिछिया 6 लरी की करधोनी एवं 10000 रूपये नगद सामान मेरी पत्नी का एवं 2 जोडी पायले 2 जोडी झालर 2 जोडी झुमकी एवं 2 अंगूठी एवं 5000/- रूपये नगद बहुओं के अलमारी में मौजूद नहीं थे जिसे हमने बहुत खोजा लेकिन यह नहीं मिला ।

पुलिस की कार्रवाई:-

चोरी के मामले में पीड़ित की शिकायत दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कुछ मामलों में,चोरों की पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज भी खगांले जा रहे हैं।

चोरों की कार्यशैली:-

चोर अक्सर सूने मकानों को निशाना बनाते हैं, खासकर जब परिवार बाहर गया हो। वे अक्सर ताले तोड़कर या छत के दरवाज़े का इस्तेमाल करके घर में घुसते हैं। वे अलमारी और बक्से तोड़कर सामान ढूंढते हैं, जिसमें नकदी, आभूषण और अन्य कीमती सामान शामिल होते हैं।

इनका कहना:-

चोरी की घटना को लेकर पीड़ित के द्वारा थाने में आवेदन दिया जा चुका है, जिसको हमारे द्वारा संज्ञान में लेते हुए जांच पड़ताल की जा रही है

                     राजवीर सिंह गुर्जर

                      थाना प्रभारी रौन

यह भी पढ़ें:-

👉अवैध हथियार के साथ ‘महंत’ की तस्वीर वायरल, ग्रामीणों ने जताई चिंता

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *