खुले आसमान के नीचे जीवन यापन करने को मजबूर कई ग्रामीण
अशोक सिंह कुशवाह/मिहोना संवाददाता
मिहोना 31 जुलाई। आपको बता दे की भले ही केंद्र सरकार हर गरीब परिवार को पक्का मकान देने का वादा कर रही हो.. लेकिन निचले स्तर पर बैठे कुछ अधिकारियों एवं कर्मचारीयों की मिली भगत से गरीब योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा है। गरीब हितैषी योजना,… प्रधानमंत्री आवास योजना की धड़ल्ले से धजिया उड़ाई जा रही हैं
आज भी ग्रामीण क्षेत्र में अधिकतर पात्र हितग्राही उक्त योजना से वंचित हैं, जबकि अपात्र लोगों को योजना का लाभ बगैर किसी परेशानी के दिया जा रहा है।
👉मिहोना नगर में संचालित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भगवान भरोसे, नहीं है डॉक्टर की कोई व्यवस्था
जानकारी के अनुसार आपको बता दें कि भिंड जिले की जनपद पंचायत लहार के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत कथा में कई पात्र हितग्राही ऐसे हैं जिनके पास ढंग से रहने के लिए कच्चा मकान भी नहीं है लेकिन यह सब ग्राम पंचायत के सरपंच सचिव को दिखाई नहीं देता है
तो वहीं दूसरी ओर कई ऐसे अपात्र हितग्राही ऐसे भी हैं जिन्हें प्रधानमंत्री आवास जैसी योजना का लाभ बगैर किसी परेशानी के ले चुके हैं
आखिर क्या कारण है कि प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ गरीब पात्र हितग्राहियों को नहीं मिल पा रहा है

