Sat. Sep 5th, 2026

शास. महाविद्यालय में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर रा. से. यो. इकाई द्वारा कार्यक्रम आयोजित किया गया

           वृक्षारोपण कर कई प्रतियोगिताएं आयोजित की

                          वीरेंद्र कुमार/मुरैना ब्यूरो 

कैलारस 05 जून। शासकीय महाविद्यालाय कैलारस में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर महाविद्यालय की NSS इकाई द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस का कार्यक्रम आयोजित किया गया । जिसमें वृक्षारोपण, पोस्टर प्रतियोगिता एवं रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । उक्त कार्यक्रम की रूपरेखा NSS अधिकारी श्रीमती रुचि गुप्ता, ,शासकीय महाविद्यालय कैलारस द्वारा रखी गई ।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में सहायक संचालक स्कूल शिक्षा विभाग सुश्री प्रिया सिंह, विशिष्ट अतिथि डॉ धर्मेंद्र धाकड़, BRC कैलारस उपस्थित रहे ।

 

इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ वीरेंद्र सोनी ने अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में पर्यावरण संरक्षण के लिए सिंगल यूज प्लास्टिक को खतरनाक बताया ।

मुख्य वक्ता सुश्री प्रिया सिंह ने पर्यावरण संरक्षण के लिए वृक्षों के महत्व एवं अधिकाधिक वृक्षारोपण करने के लिए प्रेरित किया ।

विशिष्ट अतिथि डॉ धर्मेंद्र धाकड़ ने आमजन को पर्यावरण के प्रति संवेदनशील दृष्टिकोण विकसित कर पर्यावरण संरक्षण पर बल दिया । एवं सभी को पर्यावरण के प्रति संवेदनशील रहने एवं प्रदूषण मुक्त परिसर रखने की तथा प्लास्टिक का उपयोग न करने शपथ दिलाई गई ।

👉आपदा से निबटने के लिए कार्य योजना बनाए-एस डी एम अरविंद सिंह माहोर

कार्यक्रम का मंच संचालन डॉ राजीव शर्मा ने किया ।कार्यक्रम के अंत में श्री दर्शन गिरी गोस्वामी ने धन्यवाद ज्ञापन प्रदर्शित किया ।

इस अवसर पर शासकीय माध्यमिक विद्यालय प्राचार्य श्री पवन पाराशर, श्री मुकेश रजक के अलावा शासकीय महाविद्यालय से डॉ शिवचरण, डॉ राजीव शर्मा, डॉ प्रवीण कुमार लिटोरिया, डॉ रामेंद्र परमार, डॉ देवेंद्र जाटव, डॉ ममता सोनी, श्री दर्शन गिरी गोस्वामी, सुश्री प्रियंका साहू, श्री टैलेंद्र निगम, श्री नीरज सिंह तोमर, श्री आशु शुक्ला, श्री अमित शर्मा, श्रीमती प्रीति धाकड़ एवं महाविद्यालय के छात्र छात्राएं एवं प्राथमिक एवं माध्यमिक विद्यालय का समस्त स्टाफ भी उपस्थित रहा ।

कार्यक्रम के अंत में शासकीय प्राथमिक विद्यालय परिसर में बीआरसी धर्मेंद्र धाकड़,सहायक संचालिका सुश्री प्रिया सिंह प्राचार्य एवम महाविद्यालय के समस्त स्टाफ तथा रा. से. यो इकाई द्वारा ब्रक्षारोपण किया गया!

यह भी पढ़ें:-

👉खबरों में लगाये गए सभी आरोप निराधार हैं – सुधीर सक्सेना

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *