प्रियंका ओझा/रौन संवाददाता
भिण्ड/रौन 25 सितंबर। सरस्वती शिशु विद्या मंदिर रौन में आज सामूहिक ‘वंदे मातरम्’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के विद्यार्थियों के साथ-साथ बड़ी संख्या में माता-बहनों एवं गणमान्य नागरिकों ने सहभागिता की। सामूहिक रूप से वंदे मातरम् के गायन से विद्यालय परिसर राष्ट्रभक्ति के भाव से ओत-प्रोत नजर आया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि रामप्रकाश बघेल, प्रधानाचार्य शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रौन उपस्थित रहे। वहीं कार्यक्रम के मुख्य वक्ता अजे सिंह, जिला कार्यवाह, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता नेतराज सिंह चौहान, विद्यालय समिति अध्यक्ष ने की।

इस अवसर पर रामजीत कुशवाहा, सेवानिवृत्त सहित अन्य गणमान्यजन भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे। वक्ताओं ने राष्ट्रप्रेम, सामाजिक एकता, संस्कार एवं देश के प्रति कर्तव्यों के महत्व पर अपने विचार रखे।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में माता-बहनों की सहभागिता रही। सामूहिक वंदे मातरम् गायन के दौरान उपस्थित लोगों में उत्साह और राष्ट्रभक्ति का वातावरण देखने को मिला। आयोजकों ने कार्यक्रम में सहभागिता करने वाले सभी अतिथियों, अभिभावकों एवं नागरिकों का आभार व्यक्त किया।


