Fri. Apr 17th, 2026

बैठक में अनुपस्थित रहने एवं बिना सूचना मीटिंग छोड़कर जाने पर सीबीएमओ सहित 39 चिकित्साधिकारियो /कर्मचारियों को नोटिस 

ग्वालियर – कलेक्टर ग्वालियर श्रीमती रुचिका सिंह चौहान के निर्देश पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जिला ग्वालियर डॉक्टर सचिन श्रीवास्तव ने शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र के स्वास्थ्य अधिकारियों एवं कर्मचारियों की बारीकी से ब्लॉक एवं जोनवाईज समीक्षा बैठक ली, बैठक में उन्होंने सभी अधिकारियों / कर्मचारियों को हिदायत दी की जिनका काम संतोषजनक नहीं है उन्हें स्पष्ट चेतावनी दी कि अगर 15 दिन में सुधार नहीं हुआ तो उनके विरुद्ध नियमानुसार कठोर कार्यवाही होगी, साथ ही मीटिंग से अनुपस्थित रहने पर एवं मीटिंग अधूरी छोड़कर जाने पर सीएमएचओ ने गम्भीरता से लेते हुए एक सीबीएमओ सहित 39 चिकित्साधिकारियों /कर्मचारियों को नोटिस के निर्देश दिये।

जिला स्वास्थ्य अधिकारी -1 डॉक्टर दीपाली माथुर ने गर्भवती महिलाओं में खून की कमी का उपचार एवं आयरन सुक्रोज और समय पर गर्भवती महिलाओं को ब्लड चढ़ाने के लिए प्रबंधन करने के निर्देश दिये साथ ही एमडीएसआर की समीक्षा की ।

जिला नोडल अधिकारी एनसीडी डॉक्टर प्रबल प्रताप सिंह ने एनसीडी की समीक्षा की एवं समय पर बी.पी. की जांच करने के निर्देश दिए।

जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. आर.के. गुप्ता ने टीकाकरण एवं एचपीवी टीकाकरण की समीक्षा की एवं जिन ब्लॉक और जोन की उपलब्धि कम थी उन्हें सुधार हेतु निर्देश दिए।

जिला स्वास्थ्य अधिकारी-2 डॉ. पवन जैन ने परिवार कल्याण कार्यक्रम के तहत परिवार नियोजन के अस्थाई साधनों अंतरा,छाया, पीपीआईयूसीडी, आईयूसीडी की समीक्षा की, आईपी निवारिया जिला मीडिया अधिकारी ने योजनाओं एवं कार्यक्रमों के प्रचार प्रसार करने पर चर्चा की उन्होंने सोशल मीडिया का अधिकारी से अधिक उपयोग कर स्वास्थ्य कार्यक्रम एवं योजनाओं का प्रचार प्रसार करने के निर्देश दिए।

 जिला कार्यक्रम प्रबंधक विजय भार्गव ने कहा कि स्वास्थ्य सस्था पर अगर किसी के पास सुगर, बीपी, खून की जांच हेतु उपकरण नहीं है वे अनटाईट फंड से क्रय कर सकते हैं।

जिला कम्युनिस्ट मोबीलाईजर एम.एस.खान ने एचबीएनसी जांच , सीडीआर, आशा भुगतान आदि पर चर्चा की।

 बैठक में निम्न ग्रामीण चिकित्साधिकारी रहे अनुपस्थित – 

1-डॉ सुनील पाराशर सीबीएमओ ब्लाक हस्तिनापुर

2-डॉ रविन्द्र मिश्रा -करियावटी

3-डॉ प्रशांत दीक्षित-सालवई

4-डॉ भवानी सिंह राजावत -बिलौआ ब्लाक डबरा

5-डॉ प्रशांत शिवहरे चीन्नौर ब्लाक भितरवार

6-डॉ के के गुप्ता वीरपुर ब्लाक बरई

 *शहरी क्षेत्र से अनुपस्थित रहे चिकित्सक :-*

1- डॉक्टर जितेन्द्र निगोतिया स्वास्थ्य संस्था -लक्ष्मी गंज

2-डॉक्टर प्रवीण गुप्ता स्वास्थ्य संस्था – गुड्डा-गुड्डी का नाका

3-डॉक्टर पायल निगोतिया स्वास्थ्य संस्था – लधेडी

4-डॉक्टर साकेत वर्मा स्वास्थ्य संस्था -गुड्डा-गुड्डी का नाका

5-डॉक्टर आरती शिल्पकार स्वास्थ्य संस्था -तुरारी

6-डॉक्टर शिवका भल्ला स्वास्थ्य संस्था – जनक गंज

7-डॉक्टर सौरभ शर्मा स्वास्थ्य संस्था – आदर्श मील

8-डॉक्टर उमेश मोर्य स्वास्थ्य संस्था – शंकरपुर

9-डॉक्टर स्वेच्छा दंडोतिया स्वास्थ्य संस्था – ठाठीपुर

10-डॉक्टर प्रगति शेजवार स्वास्थ्य संस्था -राजा मंडी

11-डॉक्टर मोहित चंदेरिया स्वास्थ्य संस्था – सेवा नगर

12-डॉक्टर सुमन शर्मा स्वास्थ्य संस्था – हुरावली

13-डॉक्टर अर्चना अग्रवाल स्वास्थ्य संस्था -ओहदपुर

14-डॉक्टर नरेन्द्र कुमार शाक्य स्वास्थ्य संस्था – पंतनगर

15-डॉक्टर नरेन्द्र कुमार शाक्य स्वास्थ्य संस्था – पंतनगर

16-डॉक्टर विपुल मोदी स्वास्थ्य संस्था – गेंडे वाली सडक

17-डॉक्टर रेखा शर्मा स्वास्थ्य संस्था – गेंडे वाली सडक

18-डॉक्टर टिंकू वर्मा संस्था – बिरला नगर

19-पंकज गांधी एलडीसीएमआईएस

 बिना सूचना के मीटिंग छौड़कर गये –

1-डॉक्टर शिवांगी श्रीवास्तव

2-डॉक्टर कृतिका राणा

3-डॉक्टर सुमन शर्मा

4-डॉक्टर गुंजन चौवे

5-यशवत शर्मा- एलडीसीएमआईएस

6-रानू शर्मा- एलडीसीएमआईएस

7-नीता शर्मा- एलडीसीएमआईएस

8- अनुराधा पाराशर – एलडीसीएमआईएस

9-सुमन दादौरिया- एलडीसीएमआईएस

10-सध्या बघेल- एलडीसीएमआईएस

11-नीतू सेंगर – एलडीसीएमआईएस

12- नम्रता सिकरवार- एलडीसीएमआईएस

13- मनीषा शेटे -पीएचएम

14- भूपेंद्र शर्मा-पीएचएम

यह भी पढ़ें:-

👉जिला चिकित्सालय ग्वालियर में हुई लेप्रोस्कोपिक कोलिसिस्टेकटमी सर्जरी

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *