Sat. Sep 5th, 2026

सीएम हेल्पलाइन पर की गई शिकायत को बंद करवाने के लिए फरियादी को मानसिक प्रताड़ित किया जा रहा है मिहोना थाना प्रभारी के द्वारा 

पीड़ित ने लगाई भिण्ड पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार 

                   रेखा कशवाह/संभागीय ब्यूरो 

मिहोना 09 जनवरी। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के द्वारा आम जनता की शिकायतों को लेकर चालू की गई सीएम हेल्पलाइन सेवा की धज्जियां भिण्ड जिले के मिहोना थाना प्रभारी के द्वारा जमकर उड़ाई जा रही है। शिकायत को बंद करवाने के लिए पीड़ित को हर प्रकार से डराया धमकाया जा रहा है। जिससे थाना प्रभारी की कार्य प्रणाली से दुखी होकर फरियादी के द्वारा भिण्ड पुलिस अधीक्षक को आवेदन देकर न्याय के लिए गुहार लगाई है। पुलिस अधीक्षक को दिए गए आवेदन में बताया गया है कि प्रार्थी जगत सिंह कुशवाहा पुत्र श्री ज्ञादीन कुशवाह निवासी दबरेहा याना मिहोना जिला भिण्ड (मध्य प्रदेश) का निवेदन है कि दिनांक 30/08/2025 को मेरी पत्नी एवं ससुर खचेरे व साले सहाव रवि के द्वारा मेरी माता जी कमला देवी के साथ गाली गलौज करते हुए मारपीट की गई थी व 45 हजार रु. व जेवर ले गये थे जिसकी शिकायत प्रार्थी के ‌द्वारा मिहोना थाना जाकर दर्ज करवानी चाही तो वहां से प्रार्थी को थाना प्रभारी महोदय व अन्य के ‌द्वारा गाली-गलौज करते हुए भगा दिया गया।

तब जाकर दिनांक 05/09/2025 को लहार एसडीओपी, महोदय एवं दिनांक 09/09/2025 को आपके समक्ष लिखित आवेदन प्रस्तुत किया गया था लेकिन अधिक समय व्यतीत हो जाने पर आवेदनों पर कोई कार्रवाई नहीं हुई तो मुझ प्रार्थी के ‌द्वारा सीएम हेल्पलाइन पर एक शिकायत दर्ज करवाई गई थी जिसका शिकायत नंबर 3,4849418 है सीएम हेल्पलाइन पर की गई शिकायत को बंद करवाने के लिए थाना प्रभारी मिहोना व अन्य स्टाफ के द्वारा मुझ प्रार्थी को मानसिक प्रताडनाएं देते हुए झूठे केस में फंसा देने तक की धमकियां दी गई। जब हमारे द्वारा सीएम हेल्पलाइन पर की गई शिकायत का निराकरण हुए बगैर बंद नहीं किया गया तो मिहोना थाना प्रभारी की शह पर थाना स्टाफ के द्वारा दिनांक 19 दिसंबर 2025 समय 12 से 2:00 बजे के लगभग हमारे घर ग्राम दवरेहा में आकर गाली गलौज करते हुए प्रार्थी के भाई नरेश को गाड़ी में बैठकर रोड तक ले गये और उनके साथ मारपीट भी की गई।

अब देखना यह है कि भिंड पुलिस अधीक्षक महोदय क्या पीड़ित को न्याय देते हैं या फिर इसी प्रकार मिहोना थाना पुलिस के द्वारा प्रताड़ित होते रहेंगे पीड़ित

पुलिस विभाग की 60 से 70 प्रतिशत शिकायतों को डरा धमका कर बंद करा दिया जाता है

अगर कुछ जानकारों की माने तो मध्य प्रदेश सरकार के समस्त विभागों में से पुलिस विभाग एक ऐसा विभाग है जिसकी किसी थाना प्रभारी की कार्यप्रणाली को लेकर पीड़ितों के द्वारा सीएम हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज करवाते है तो उनमें से अधिकतर शिकायतों को संबंधित थाना प्रभारी के द्वारा अनावश्यक पीड़ितों पर दबाव बनाकर शिकायत को बंद करवाने का काम किया जाता है

यह भी पढ़ें:-

👉अवैध हथियार के साथ ‘महंत’ की तस्वीर वायरल, ग्रामीणों ने जताई चिंता
👉गांवों में शिक्षा पर ताला : नंदरोली प्राथमिक विद्यालय महीनों से बंद, बच्चों का भविष्य अंधकारमय

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *