Sat. Sep 5th, 2026

      मुख्य चिकित्सा अधिकारी पद्मेश उपाध्याय रहे मौजूद

                        वीरेंद्र कुमार/मुरैना ब्यूरो 

कैलारस 28 जून। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कैलारस में महिला कर्मचारी श्रीमती कुसुम श्रीवास्तव एएनएम का आज 62 वर्ष पूर्ण होने पर स्वास्थ्य केंद्र के मीटिंग हॉल में विदाई समारोह का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य चिकित्सा अधिकारी पद्मेश उपाध्याय विशेष रूप से उपस्थित रहे वही विदाई समारोह के दौरान कुसुम श्रीवास्तव ने कहा की कैलारस स्वास्थ्य केंद्र में एएनएम के पद पर पदस्थ रहते हुए मैंने 37 वर्ष जनता की सेवा की जिसमें मुझे BMO एस आर मिश्रा का भरपूर मार्गदर्शन मिला एवं सभी स्टाफ के द्वारा मुझे सहयोग प्राप्त हुआ इतने सालों का मुझे यह अनुभव नहीं हुआ कि मुझे 37 साल व्यतीत हो चुके हैं इसके लिए मैं तहे दिल से अपने वरिष्ठ अधिकारी एवं स्टाफ के लोगों का धन्यवाद ज्ञापित करती हूं और जाने अनजाने में मुझ से कोई गलती हुई हो उसके लिए भी मैं क्षमा प्रार्थी हूं बधाई के दौरान मुख्य चिकित्सा अधिकारी पद्मेश उपाध्याय ने कहा कि मैं इनका कार्यकाल देखा उनके काम की जितनी भी तारीफ की जाए कम है

इन्होंने अपना कार्य निष्ठा और ईमानदारी के साथ निभाया जिसका परिणाम लोगों में आयोजन की लोकप्रियता देखने को मिली है हमें ऐसे कर्मचारियों से प्रेरणा लेनी चाहिए और अपने कर्तव्यों का निर्वाहन करना चाहिए वही ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर शोभाराम मिश्रा ने कहा कि यह शासन की प्रक्रिया है जिसके अंतर्गत आज उनकी विदाई का कार्यक्रम रखा गया है लेकिन वह शाशकीय सेवा से सेवानिवृत हो रही है लोगों के दिलों से नहीं वहीं स्टाफ के सभी लोगों ने फूल माला पहनकर अभिनंदन किया और उनके स्वस्थ जीवन की कामना की और सभी स्टाफ की ओर से भोज व्यवस्था का भी आयोजन किया गया

इस अवसर पर – मुख्य चिकित्सा अधिकारी पद्मेश उपाध्याय डॉ राजेश शर्मा ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर शोभाराम मिश्रा डॉ सुनील प्रजापति डॉक्टर मनीष शर्मा डॉक्टर कल्पना शर्मा डॉक्टर मेघा अग्रवाल डॉक्टर अनूप शर्मा डॉक्टर बलवीर सिंह डॉ आर डी शर्मा गिरजा शंकर शर्मा सत्येंद्र दांतरे रवी गर्ग हरिओम माझी अजय श्रीवास्तव एवं स्वास्थ्य विभाग का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा

यह भी पढ़ें:-

👉निर्माण समिति की बैठक जनपद सभागार में हुई संपन्न

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *