Sat. Sep 5th, 2026

                        वीरेंद्र कुमार/मुरैना ब्यूरो 

कैलारस 27 जून। निर्माण समिति समिति की बैठक निर्माण समिति के अध्यक्ष महेंद्र सिंह सिकरवार की अध्यक्षता में जनपद सभागार में संपन्न हुई जिसमें एसडीओ सहित उप यंत्री एवं संबंधित विभागों के कर्मचारी मौजूद रहे। मीटिंग के दौरान मनरेगा वाटर शेड नल जल योजना योजना CM हेल्पलाइन PHE विभाग एनआरएलएम आदिवासी आवास योजना की जानकारी प्रस्तुत की गई जिसमें निर्माण कार्यों को लेकर सभापति महेंद्र सिंह सिकरवार के द्वारा मीटिंग के दौरान नाराजगी जाहिर करते हुए वर्ष 2023 से अभी तक हो रही निर्माण कार्यो पर असंतोष जाहिर किया सभापति ने कहा के निर्माण कार्यों में हेरा फेरी मिली तो संबंधित को बक्सा नहीं जाएगा संबंधित के खिलाफ कार्यवाही की जाएगी वही वाटर सेट के उप यंत्री गौरव जैन की बैठकों में निरंतर अनुपस्थित रहने के कारण प्रस्ताव जिले के लिए भेजा जा रहा है

👉कच्चे रास्ते और जलभराव से परेशान अजा बस्ती के ग्रामीणों ने सौंपा ज्ञापन, ग्राम पंचायत पर लगाए अनदेखी के आरोप

उन्होंने कहा कि मुझे जानकारी मिली है कि संबंधित अधिकारी घर बैठकर कार्यों की स करते हैं लेकिन मौके पर कभी कारों का निशान करने नहीं जाते जिसके लिए सभापति ने निर्देशित करते हुए कहा की एसडीओ एवं उप यंत्री स्वयं मौके पर जाकर कार्यों की स्थिति का जायजा ले और मुझे अवगत कराये! बैठक के दौरान एसडीओ धीरज सिंह सिकरवार के अलावा उप यंत्री गुलाब सिंह धाकड़ मंजर शाह अली रामसेवक बृजेश आर्य रमेश यादव AAO श्याम बाथम AAO मनरेगा एनआरएलएम से सुरजीत सिंह चौहान एवं जनपद सदस्य कुलदीप रावत उपस्थित रहे

यह भी पढ़ें:-

👉सबलगढ़ एसडीएम अरविंद सिंह माहौर ने किया सिविल अस्पताल का निरीक्षण

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *