Sat. Sep 5th, 2026

ग्रामीणों ने विधायक के दफ्तर पर ताला जड़ा

खरगोन  –  बड़वाह के विधायक सचिन बिरला ने 2 माह पहले लिखित में ग्रामीणों को आश्वासन दिया था। जिसमें सड़क और पुल बनाने की मांग पूरी करने का आश्वासन दिया था।

यह मामला सनावद का है। खनगांव खेड़ी में ग्रामीणों ने सड़क और पुल निर्माण की मांग करते हुए बड़ा आंदोलन किया था। विधायक सचिन बिरला ने लिखित में आश्वासन दिया था, कि वह 2 माह के अंदर सड़क और पुल का निर्माण कार्य शुरू करा देंगे।

जब यह काम शुरू नहीं हुआ, तो ग्रामीणों ने जाकर विधायक के कार्यालय पर प्रदर्शन किया, और उनके कार्यालय पर ताला लगा दिया। अब विधायक सचिन बिरला कह रहे हैं, कि वह मुख्यमंत्री से मिलकर जल्द ही काम को शुरू करवाएंगे।

उल्लेखनीय है, इन दिनों मुख्यमंत्री से मिलने का समय मंत्रियों और विधायकों को आसानी से नहीं मिल पा रहा है। जिसके कारण पिछले 2 महीने से सचिन बिरला की मुख्यमंत्री से मुलाकात नहीं हो पाई। वहीं ग्रामीण जनों में आक्रोश बढ़ गया है।

 

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *