
कांग्रेस ने शुरू किया हाथ से हाथ जोड़ो अभियान
भिंड।मेहगांव क्षेत्र के बरासो मंडलम के डगर ग्राम में हाथ से हाथ जोड़ो अभियान की शुरुआत की गई जिसमें प्रमुख रूप से कांग्रेस जिला अध्यक्ष मानसिंह कुशवाह उपस्थित होते हुए कहा कि भारत जोड़ो यात्रा के माध्यम से राहुल गांधी जी ने देश में नफरत को हटाकर भाईचारा और सद्भाव स्थापित करने का संदेश देने का काम किया है आज देश में महंगाई बेरोजगारी के कारण हर वर्ग परेशान है प्रदेश में आज कर्मचारी भी भाजपा सरकार से त्रस्त परेशान हैं भ्रष्टाचार लगातार चरम सीमा पर पहुंच रहा है हम सब लोगों को मिलकर हाथ से हाथ जोड़ो अभियान के तहत लोगों के बीच जाकर उनकी समस्याओं को सुनना और समझना है अब समय प्रदेश से भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकने का समय है व 2023 में मध्यप्रदेश में कमलनाथ जी के नेतृत्व में कांग्रेस की सरकार स्थापित करना है

इसी क्रम में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अमित दांतरे बृजेन्द्र सिंह कल्लू व ब्लॉक अध्यक्ष राजवीर बघेल ने भी अपने विचार रखे
तथा कार्यक्रम का आभार मंडल अध्यक्ष राम अवतार शर्मा जी द्वारा किया गया कार्यक्रम में बैजनाथ गुर्जर पुरषोत्तम शर्मा रामसहाय शर्मा विनोद शर्मा संतोष शर्मा कमलसिंह शाक्य राधेश्याम शाक्य बिशमबर जाटव शिव सिंह प्रजापति शिव सिंह बरेठा होम सिंह बघेल रामदत्त बघेल भगीरथ राठौर सुरेश कुशवाह देविंद्र कुशवाह आदि लोग मौजूद थे
यह भी पढ़ें:-
इंदरगढ़ नगर प्रशासन की अनदेखी के कारण, काल के मुंह में समा रहा है गौवंश
जवाहर नवोदय विद्यालय में प्रवेश के लिये ऑनलाइन आवेदन भरने की प्रक्रिया शुरू
पण्डित रमेश चंद्र शर्मा एडवोकेट बस्तूरी वालों की स्मृति में नेत्र शिविर का आयोजित किया गया

