
देश की आजादी में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी का महत्वपूर्ण योगदान – मान सिंह कुशवाह
आज देश में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी के बताए मार्ग पर चलने की जरूरत – मानसिंह को कुशवाह
भिंड।आज भिंड जिला कांग्रेस कार्यालय पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की पुण्यतिथि वा भारत जोड़ो यात्रा के समापन पर कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें मुख्य रुप से कांग्रेस जिला अध्यक्ष मान सिंह कुशवाहा ने उपस्थित होते हुए सर्वप्रथम कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रध्वज फेहरा कर राष्ट्रगान के साथ की तथा अपने उद्भोदन में श्री कुशवाहा ने कहा देश की आजादी में बापू ने जीवन समर्पित कर दिया और इस देश को आजादी दिलाई सत्य अहिंसा के मार्ग पर चलकर हिटलर शाह नीतियों का को देश से खदेड़ने का काम राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी द्वारा किया गया आज उसी तत्परता में देश में वर्तमान सरकार द्वारा हिटलर शाह नीति अपनाते हुए गरीब किसान मजदूर युवा बेरोजगारी के कारण रोड़ों पर दर दर की ठोकर खाने के लिए मजबूर है पूरे देश में जाति धर्म के नाम पर नफरत का बीज बोने का काम भारतीय जनता पार्टी और आरएसएस के लोग कर रहे हैं

इसीलिए राहुल गांधी जी ने भारत जोड़ो यात्रा के माध्यम से पूरे देश में मोहब्बत का पैगाम देने का काम किया है और देश से नफरत की राजनीति को हटाकर शांति सद्भाव वाली राजनीति को स्थापित करना अब आमजन का काम है उनके द्वारा की गई कश्मीर से कन्याकुमारी तक इस यात्रा में जुड़े करोड़ों लोगों का जनसैलाब इस बात का संदेश देता है कि देश में नफरत की राजनीति समापन की ओर है कार्यक्रम में इरशाद अहमद वीरेंद्र यादव शैलेंद्र भदौरिया रिजवान काजी अशोक गुप्ता अरविंद सोनी संतोष त्रिपाठी राजेश शर्मा इत्यादि लोग उपस्थित हुए
यह भी पढ़ें:-
पत्नी द्वारा प्रताड़ित युवक ने, प्रशासन से लगाई न्याय की गुहार
सफेद दाग कुष्ठ रोग नहीं होता – स्पर्श कुष्ठ जरूरत अभियान 30 जनवरी से प्रारंभ
कांग्रेस ने शुरू किया हाथ से हाथ जोड़ो अभियान
