Sat. Apr 18th, 2026

इंदरगढ़ नगर वासियों की फरियाद,आखिर कौन सुनेगा?

             दतिया ब्यूरो-रहमत खान की रिपोर्ट

इंदरगढ़ नगर वासियों की फरियाद,आखिर कौन सुनेगा?

इंदरगढ़। दतिया जिले की इंदरगढ़ नगर से कैसे खबर निकल के सामने आ रही है जिसमें इंदरगढ़ नगर के पार्षद रवि कांत चौरसिया की वार्ड नंबर 6 में भ्रमण किया तो काफी समस्याएं देखने को मिली, व वार्ड की तमाम मां बहनों ने नगर परिषद की व्यवस्थाओं पर सवाल खड़े किए, एवं उन्होंने यह भी कहा कि हम गरीब लोग हैं हमारी सुनवाई कोई नहीं करता।

 आपको बता दें कि नगर इंदरगढ़ परिषद के पूरे क्षेत्र में हर वार्ड की हर गली में नाली टूटी पड़ी एवं चौक है व सी सी रोड उखड़ी पड़ी हैं। गंदगी के अंबार लगे हुए हैं। नगर परिषद विकास कार्य के नाम पर नगर के अंदर चर्चा का विषय बनी हुई है, नगर के अधिकतर निवासियों का कहना है कि सत्ताधारी पार्षदों का एवं वर्तमान अध्यक्ष श्रीमती गौरी/ रामस्वरूप मंडलिया की वार्ड नंबर 5 भी दलदल में तब्दील है।

 जब सत्ता पक्ष के नगर पालिका अध्यक्ष अपने वार्ड का विकास नहीं करा सकते तो हमारे वार्डों के पार्षद हमारे वार्ड में विकास कैसे करा सकते हैं, क्योंकि सत्ताधारी पार्षदों की सुनवाई तो हो ही नहीं रही है एवं नगर परिषद अध्यक्ष जो वर्तमान में सत्ता में हैं वह अपने वार्ड में कहीं भी विकास नहीं करा पा रहे तो उनसे समस्त वार्ड की उम्मीद कैसे की जा सकती, इंदरगढ़ नगर में “अंधेर नगरी चौपट राजा” यह कहावत सच साबित होती नजर आ रही है। क्योंकि पार्षद और अध्यक्ष जैसे जिम्मेदार लोग जनता से तमाम वादे करके जनता से आखिर नजरें कैसे मिला रहे यह काफी सोचने वाली बात है

यह भी पढ़ें:-

भिंड RTO ऑफिस में पहले चढ़ावा चढ़ाऔ फिर काम कराओ

लाखों की लागत से बने पंचायत भवन में आवारा पशुओं का राज

ग्राम पंचायत कुलैथ में नल जल योजना कागजों में संचालित, बूंद बूंद पानी को तरस रहे हैं ग्रामीण

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *