Sat. Sep 5th, 2026

फोर्ड इकोस्पोर्ट से हो रही थी शराब की तस्करी, दो गिरफ्तार

फोर्ड इकोस्पोर्ट से हो रही थी शराब की तस्करी, दो गिरफ्तार
फोर्ड इकोस्पोर्ट से हो रही थी शराब की तस्करी, दो गिरफ्तार

खरगोन :-जिले में शराब तस्करी के नित नए प्रयोग किए जा रहे है। बीती रात हाईवे पर आधुनिक एवं महंगी कारों में शुमार फोर्ड इकोस्पोर्ट कार को आबकारी अमले ने शराब तस्करी के मामले में जप्त किया है।

फोर्ड इकोस्पोर्ट से हो रही थी शराब की तस्करी, दो गिरफ्तार
फोर्ड इकोस्पोर्ट से हो रही थी शराब की तस्करी, दो गिरफ्तार

इस महंगी आधुनिक कार की तलाशी लेने पर 6 लाख 10 हजार रुपए मूल्य की अंगे्रजी शराब बरामद की गई है।

मिली जानकारी अनुसार शनिवार- रविवार की दरमिशनी रात आबकारी अमले ने एबी रोड पर निर्मल ढाबा के समीप नाकेबंदी की।

मुखबिर सूचना अनुसार इंदौर की ओर से तेज गति से आती हुई कार क्रमांक एमएच 06 बीई 6449 को रुकने का संकेत दिया, लेकिन वाहन चालक द्वारा गाडी को तेजगति से भगाकर नाकेबंदी तोड़ते हुए भागने का प्रयास किया गया।

किन्तु आबकारी दल द्वारा अपने अनुबंधित वाहन से घेराबंदी कर कार को रोका गया।

तलाशी लेने पर 15 पेटी बोल्ट बीयर, 14 पेटी लंदन प्राइड व्हिस्की, 02 पेटी रॉयल स्टैग व्हिस्की, 02 पेटी मकड़ोवेल नं. 01 व्हिस्की व 02 पेटी बेगपाईपर व्हिस्की कुल 35 पेटी शराब जब्त की है।

कार में सवार प्रदीप पिता अजबसिंह सोलंकी निवासी ग्राम रणमल बिल्लौद थाना बेटमा इंदौर तथा दीपक पिता छविनाथ सिंह चौहान निवासी हालमुकाम पीथमपुर के कब्जे से कुल 361.44 बल्क लीटर अवैध मदिरा बरामद की है।

दल ने आरोपियों को मौके से गिराफ्तार कर प्रकरण दर्ज कर विवेचना में लिया है। दल ने कार्यवाही में जब्त मदिरा व वाहन का अनुमानित मूल्य 6 लाख 10 हज़ार रुपये है।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *