Sat. Sep 5th, 2026

नगर पालिका C.M.O. के संरक्षण हो रही है नगरपालिका वाहनों से डीजल चोरी- मान सिंह कुशवाहा

नगर पालिका C.M.O. के संरक्षण हो रही है नगरपालिका वाहनों से डीजल चोरी- मान सिंह कुशवाहा

भिंड। कांग्रेस जिला अध्यक्ष मान सिंह कुशवाह ने भिंड नगर पालिका अधिकारी वीरेंद्र तिवारी पर नगर पालिका वाहनों से डीजल चोरी मामले में संरक्षण प्राप्त होने की बात कही है। जिसके वीडियो श्री कुशवाह ने सार्वजनिक करते हुए बताया किस तरह से कचड़ा गाड़ी,जेसीबी से डीजल चोरी किया जाता है। डीजल चोरी मामले को कांग्रेस जिला अध्यक्ष मान सिंह कुशवाह ने गभीरता से लेते हुए,भिंड कलेक्टर सतीश कुमार एस को लिखित शिकायत करते हुए भिंड मुख्य नगरपालिका अधिकारी वीरेंद्र तिवारी को जिम्मेदार बताते हुए कहा है

कि भिंड मुख्य नगरपालिका अधिकारी के संरक्षण में लाखो रुपए का डीजल विक्रय कर शासन को चूना लगाया जा रहा है जिसकी पुष्टि के लिए श्री कुशवाह ने डीजल चोरी के वीडियो भी कलेक्टर भिंड को उपलब्ध कराए हे भिंड नगर पालिका नही नरक पालिका बनती जा रही है तथा नगर पालिका भ्रष्टाचार की भेट चढ़ता जा रहा है श्री कुशवाह ने अवैध डीजल विक्रय पर करवाई की माग की। जिसे भिंड कलेक्टर ने जांच उपरांत करवाई का आश्वासन दिया।

यह भी पढ़ें:-

बिजली एवं पानी की समस्या को लेकर नगर के व्यापारी व ग्रामीणों ने बाजार बंद कर बिजली घर का किया घेराव एवं तहसीलदार को मुख्यमंत्री के नाम सोंपा ज्ञापन

आधुनिक भारत के निर्माता एवं शिल्पकार थे -स्व राजीव गांधी

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *