झूठे वीडियो वायरल कर, करते हैं छवि धुमिल
रेखा कुशवाह/दतिया
दतिया 29 दिसम्बर। मध्य प्रदेश की मोहन सरकार द्वारा, भले ही महिलाओं को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने का प्रयास किया जा रहा है। लेकिन आज भी ग्रामीण क्षेत्रों में जनप्रतिनिधि महिलाओं को दबाने का प्रयास किया जा रहा है।
👉पूर्व जनपद सदस्य को भाजपा मंडल अध्यक्ष को बधाई देना पड़ा महंगा
एक ऐसा ही मामला दतिया जिले के उनाव पंचायत से सामने आया है जहां पर उनाव पंचायत महिला सरपंच किरण वर्मा को दबंगों द्वारा तंग किया जा रहा है। विकास कार्यों में बाधा पहुंचाने एवं अभद्र टिप्पणी से परेशान होकर महिला सरपंच ने मिडिया को आप विती सुनाई। दरअसल दतिया जिले की ग्राम पंचायत उन्नाव बालाजी में हाल ही में एक वीडियो में सरपंच की कार्यशैली को लेकर कुछ लोगों ने आरोप लगाए की सरपंच के द्वारा स्वच्छता को लेकर कार्य नहीं कराये जा रहे हैं साथ ही पैसों की करती है।
👉रिश्ते हुए तार तार,दादा और पिता व चाचा मिटाते थे हवस की भूख….
जिसको लेकर मिडिया ने जब सरपंच श्रीमती किरण वर्मा से बात की तो उन्होंने खुलासा किया। सरपंच किरण वर्मा ने बताया कि वह SC वर्ग के अंतर्गत आती हैं महिला होने के कारण कुछ दबंग व्यक्ति उन्हें पंचायत चलाने में हस्तक्षेप करते हैं!वही जब ग्राम के विकास को लेकर सरपंच कार्य करती हैं तो झूठे वीडियो वायरल कर उनकी छवि को धूमिल किया जाता है।
👉महिला शिकायतकर्ता ने दो पत्रकारों पर लगाए गंभीर आरोप
साथ ही उन्होंने चेतावनी दी की लगाए गए आरोपी को अगर सिद्ध नहीं किया जाता है तो वह न्यायालय का मान सम्मान हानी होने के कारण लेगी शरण। गौरतलब है कि वायरल वीडियो में पंचायत में आधार कार्ड व राशन कार्ड संबंधित कार्यों में पैसों की मांग का जिक्र किया गया है।

यह भी पढ़ें:-
👉कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष माहौर की खुदकुशी के मामले मै सुसाइड नोट आया सामने…
👉ग्वालियर लोकायुक्त इकाई की ट्रेप कार्यवाही, टी.सी. को रंगे हाथों पकड़ा
👉विद्युत कंपनी के लाइनमैन एवं ए.ई. की तानाशाही से चली गई सिक्योरिटी गार्ड की जान

