Sat. Apr 18th, 2026

भिंड जिले के मिहोना नगर में संचालित प्राथमिक स्वास्थ केंद्र, भगवान भरोसे  

    स्वास्थ केंद्र में नहीं है डॉक्टर एवं स्टाफ की व्यवस्था

             अशोक सिंह कुशवाह/मिहोना संवाददाता 

मिहोना 12 जुलाई। मध्य प्रदेश सरकार स्वस्थ सुविधा महिया करने के कितने ही बड़े बादे एवं घोषणाएं क्यों न कर ले लेकिन जमीनी स्तर पर ग्रामीण क्षेत्र में कई स्वास्थ्य केंद्र ऐसे संचालित हैं जहां पर कोई भी डॉक्टर की व्यवस्था नहीं है।

आपको बता दे की भिंड जिले के अंतर्गत आने वाले मिहोना नगर में संचालित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में किसी भी डॉक्टर की व्यवस्था नहीं है नगर का स्वास्थ्य केंद्र भगवान भरोसे संचालित हो रहा है

वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें 

स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टर एवं स्टाफ की व्यवस्था न होने के संदर्भ में जव हमारे द्वारा रौन ब्लॉक के बीएमओ अनिल शर्मा जी से बात की गई तो उन्होंने यह कहकर अपनी बात से पल्ला झाड़ दिया कि हमारे द्वारा शासन के लिए पत्र लिखकर डॉक्टर की मांग की गई है।

अब देखना यह है कि शासन के द्वारा डॉक्टर की व्यवस्था की जाती है या फिर मिहोना नगर में संचालित स्वास्थ्य केंद्र ….इसी प्रकार भगवान भरोसे चलता रहेगा।

यह भी पढ़ें:-

👉पेट्रोल पंप पर कट्टा अड़ाकर लूट करने वाले दो बदमाश मुठभेड़ में गिरफ्तार

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *