Sat. Sep 5th, 2026

रेखा कुशवाह/दतिया 

दतिया। 16 दिसंबर। भांडेर कस्बे के गोदन ग्राम में मंगलवार शाम करीब 5 बजे दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। बीच सड़क पर 25 वर्षीय शादीशुदा युवक मानवेंद्र यादव ने एक युवती का रास्ता रोककर उस पर गोली चला दी और इसके बाद खुद को भी गोली मारकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। घायल युवती को दतिया जिला अस्पताल से गंभीर हालत में ग्वालियर रेफर किया गया है। जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में पदस्थ डॉक्टर कल्पित अग्रवाल ने बताया कि गोली युवती के सीने को चीरते हुए निकल गई है। युवती ने बताया कि वह शाहपुर हनुमान मंदिर में सहेलियों के साथ दर्शन कर लौट रही थी, तभी आरोपी मानवेंद्र ने बिना कोई बात किए उस पर फायर कर दिया। गोंदन थाना पुलिस के अनुसार, युवती कमलापुरी गांव की रहने वाली है और हर मंगलवार शाहपुर हनुमान मंदिर दर्शन करने जाती थी। लौटते समय गोंदन निवासी मानवेंद्र यादव ने कट्टा निकालकर गोली चला दी। गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। पुलिस दोनों को अस्पताल लेकर पहुंची, जहां मानवेंद्र को मृत घोषित कर दिया गया।मानवेंद्र शादीशुदा था और एक बच्चे का पिता भी था। प्रारंभिक जांच में मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा प्रतीत हो रहा है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *