Sat. Sep 5th, 2026

ग्वालियर में पति-पत्नी ने मिलकर एक व्यापारी को करोड़ों का चूना लगा दिया

ग्वालियर 10 जनवरी। ग्वालियर में पति-पत्नी ने मिलकर एक व्यापारी को करोड़ों का चूना लगा दिया। यूनियन बैंक में बंधक रखे पॉश इलाके मे बना अल्फांसो रेस्टोरेंट भवन का 5 करोड़ 77 लाख की डील कर पति-पत्नी ने बैंक की फर्जी NOC दिखाकर रजिस्ट्री कर दी और इसके बदले व्यापारी से 3 करोड़ 67 लाख रुपए वसूल कर लिए। भवन खरीदने वाले व्यापारी को जब बैंक से नोटिस से बंधक होने का पता चला तो इसकी शिकायत पुलिस से की। वहीं पुलिस ने मामले की जांच कर दोनों पति-पत्नी पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है।

👉सीएम हेल्पलाइन पर की गई शिकायत को बंद करवाने के लिए फरियादी को मानसिक प्रताड़ित किया जा रहा है मिहोना थाना प्रभारी के द्वारा

वीओ-दअरसल डबरा सिटी थाना क्षेत्र के डबरा निवासी वेयर हाउस व ऑयल कारोबारी संगीता गुप्ता पत्नी रितेश गुप्ता सिटी सेंटर निवासी गिर्राज बंसल और उनकी पत्नी ममता बंसल के परिवार को एक साल से एक दूसरे को जानते हैं। 5 मई 2024 को गिर्राज बंसल, बृजराज और मोनू शर्मा के साथ उनके घर पर पहुँचे थे। इस दौरान गिर्राज ने सिटी सेंटर स्थित 3650 वर्गफीट बने कमर्शियल भवन को बेचने का ऑफर दिया। इस भवन में अल्फांजो रेस्टोरेंट संचालित होता है। गिर्राज ने इस भवन का मूल्य 20 हजार रुपए वर्गफीट के हिसाब से बताया था। भवन खरीदने की बातचीत में 15780 रुपए वर्गफीट में 5 करोड़ 77 लाख रुपए में सौदा तय हो गया। इसके बाद 16 मई 2025 को उन्होंने 50 लाख रुपए देकर डील पक्की की। डील के दौरान भवन की रजिस्ट्री भी चेक की गई और भवन बंधक होने की बात आने पर गिर्राज बंसल ने उन्हें बैंक की NOC की कॉपी दी थी। 25 मई को 2 करोड़ 56 लाख 20 हजार देकर भवन की रजिस्ट्री कराई थी।

👉ग्वालियर में रिटायर्ड शिक्षक के साथ डिजिटल अरेस्ट कर लाखो कि ठगी का बड़ा मामला सामने आया है

बकाया पैसा 2 करोड़ 70 लाख रुपए का भुगतान छह माह में किया जाना था। रजिस्ट्री को छह माह होने से पहले ही यूनियन बैंक ने इस भवन के बंधक होने के एक नोटिस का प्रकाशन किया। यह नोटिस देखने पर वह बैंक पहुंचे तब पता चला कि बैंक ने कोई एनओसी जारी ही नहीं की है। अपने साथ हुई धोखाधड़ी की शिकायत पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर की। जिसकी जांच एडिशनल एसपी देहात जयराज कुबेर को दी गई जब इस मामले की जांच पड़ताल की गई तो मामला सही पाया गया इसके बाद फरियादी की शिकायत पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर पुलिस ने आरोपी पति पत्नी की तलाश शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें:-

👉श्योपुर में फिल्मी कलाकार के साथ ठगी-रिश्तेदार ने उधार लेकर घर से ताला लगाकर गायब

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *