वीरेंद्र कुमार/मुरैना ब्यूरो
कैलारस 12 जनवरी। अरवेंद्र सिंह जादौन को तहसील में विधायक प्रतिनिधि नियुक्त किया है जौरा विधानसभा के विधायक पंकज उपाध्याय ने इस संबंध में पत्र जारी कर तहसीलदार कैलारस को भी अवगत कराया है अरविन्द सिंह जादौन पुत्र श्री राजेन्द्र सिंह, निवासी-ग्राम गस्तौली वाले एम. एस. रोड कैलारस तह. कैलारस को तहसील कार्यालय कैलारस में शासकीय कार्यों के समन्वय, समस्त बैठकों एवं सम्मेलनों में उपस्थित होने हेतु नियुक्ति दिनांक से एक वर्ष की अवधि के लिए विधायक प्रतिनिधि के रूप में नामांकित किया गया है।
👉ग्वालियर में पति-पत्नी ने मिलकर एक व्यापारी को करोड़ों का चूना लगा दिया
कांग्रेस के युवा कार्यकर्ता की सेवा और समर्पण की भावनाओं को देखते हुए विधायक द्वारा अपना प्रतिनिधि नियुक्त किया है वही अपनी नियुक्ति पर अरविंद सिंह जादौन ने कहा कि मैं हमेशा तहसील स्तर पर किसानों की समस्याओं के समाधान के लिए तत्पर रहूंगा और समय-समय पर पार्टी एवं विधायक के निर्देशों का पालन करूंगा अरविंद सिंह की इस नियुक्ति पर पार्टी कार्यकर्ता ईस्ट मित्र एवं शुभचिंतकों द्वारा बधाई देने उनके निज निवास पर जाकर पुष्पमाला पहना कर उनका स्वागत सम्मान किया गया उनकी इस नियुक्ति पर बधाई देने वालों में धर्मेंद्र सिकरवार सतेन्द्र सोलंकी माखन शाक्य नरोत्तम त्यागी दीपेरा सुनील धाकड़ सतीश कुशवाह बंटी शर्मा गोपी सिकरवार विक्की श्रीवास महेंद्र श्रीवास दिनेश श्रीवास एवं कई लोग मौजूद रहे


