Sat. Sep 5th, 2026

भिण्ड के हीरापुरा में 12 फरवरी से गूंजेगी श्रीमद्भागवत कथा, युवा कथावाचक पं. शुभम अग्निहोत्री करेंगे रसवर्षा

लहार। भिण्ड तहसील लहार के हीरापुरा ग्राम में 12 फरवरी से मथुरा के सुप्रसिद्ध युवा कथावाचक पंडित शुभम अग्निहोत्री श्री मद्भागवत कथा श्रवण कराने आ रहे हैं। श्री मद्भागवत कथा के आयोजक डॉ श्री अखिलेश सिंह एवं डॉ श्रीमती कुसुम सिंह ने आयोजन के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि पंडित शुभम अग्निहोत्री की कथाएं अगस्त से निरन्तर ग्वालियर में चल रही थीं उनकी कथा सुनने को गया और उनसे प्रभावित होकर कथा कराने को मेरा भी मन हो गया।

👉बीमार पत्नी रुचि तोमर ने खाना बनाने से इंकार किया तो पति सोनू तोमर ने गोलियां मारकर उतार दिया मौत के घाट

11 फरवरी को एक दिन पहले गणेश पूजन के साथ भागवत जी की शोभायात्रा निकाली जाएगी।12 फरवरी को श्रीमद्भागवत पुराण का महात्म्य,राजा परीक्षित जी को श्राप का प्रसंग श्रवण कराया जाएगा।और शुकदेव जी का पूजन होगा।13 फरवरी को शुकदेव जी का जन्म,नारद जी का प्रसंग,सती जी का प्रसंग और शिव पार्वती विवाह का प्रसंग श्रवण कराया जाएगा।14 फरवरी को भगवान के भक्तों के प्रसंग, ध्रुव चरित्र, प्रह्लाद चरित्र और वामन भगवान का अवतार का प्रसंग श्रवण कराया जाएगा।15 फरवरी को श्री राम जन्म, श्री राम विवाह, श्रीकृष्ण प्राकट्य प्रसंग श्रवण कराया जाएगा और बड़ी धूमधाम से नन्दोत्सव मनाया जाएगा।16 फरवरी को श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं और माखन लीला को श्रवण कराया जाएगा और अन्त में गोवर्धन पूजा होगी।17 फरवरी को रासलीला, मथुरा गमन, ऊधौ प्रसंग, सहित अन्य कथाएं श्रवण कराईं जाएंगी और अन्त में प्रथम विवाह रुक्मिणी मंगल बड़ी धूमधाम से मनाया जाएगा।18 फरवरी को सुदामा चरित्र, यदुवंशियों को श्राप, श्री कृष्ण भगवान का स्वधाम गमन, शुकदेव जी द्वारा राजा परीक्षित जी को अन्तिम उपदेश आदि कथाओं के बाद व्यासजी का पूजन होगा और अन्त में बड़ी धूमधाम से फूलों की होली का कार्यक्रम होगा। कथा के परीक्षित श्री नाथूसिंह ( भूतपूर्व सैनिक) एवं उनकी धर्मपत्नी श्रीमती पुष्पा देवी ने समस्त क्षेत्र वासियों से कथा श्रवण करने का आग्रह किया है।आपके आने से हमारे आयोजन की शोभा बढेगी और अपना जीवन धन्य करें।

यह भी पढ़ें:-

👉ओबीसी महासभा और कुशवाहा खाप महापंचायत का ऐलान – कलेक्ट्रेट पर होगा विशाल प्रदर्शन

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *