
डॉक्टर सोनू शर्मा, जो ग्रामीणों के लिए है मसीहा
वर्तमान में दबोह सिविल अस्पताल में पदस्थ सोनू शर्मा बने धायलो के लिए मसीहा
भिंड।दुनिया में भगवान के बाद डाक्टर ही वो शख्स है जिसे इंसान धरती के देवता का दर्जा देते हैं। ऐसे कई डाक्टर हैं जो सेवा भाव तथा अपने फर्ज के प्रति समर्पित रहते हुए लोगों की सेवा कर रहे हैं। ऐसे ही एक चिकित्सक हैं दबोह उप स्वास्थ्य केन्द्र में पदस्थ सोनू शर्मा जिन्होंने अपनी चिकित्सा पढ़ाई के बाद जिले के एक ग्रामीण क्षेत्र में बनी दबोह पीएचसी में पद स्थापना करवा कर दबोह क्षेत्र के आसपास के मरीजों की सेवा कर रहे बल्कि अस्पताल परिसर में ही आवास बनाकर 24 घंटे मरीजों का उपचार कर रहे हैं।
आज नगर दबोह के उप स्वास्थ्य केन्द्र पर मोटर साइकिल से दुर्घटना में दो दबोह के युवक गंभीर रूप से धायल होकर अस्पताल में प्राथमिक स्वास्थ्य की अपेक्षा लेकर आये थे

इन युवकों मौका स्थित देखकर उन्हें ग्वालियर रैफर करवाने की आवश्यकता महसूस हो रहीं थी मगर संसाधन व व्यवस्था तत्काल न होने से धायलो की स्थिति गंभीर हो रहीं थी मगर तभी सोनू शर्मा द्वारा हिम्मत दिखा कर उक्त धायल युवकों कि उपचार प्रारंभ किया गया तथा परिजनों को ढाढस बढाया तभी थोड़ी देर बाद लम्बे जद्दोजहद के बाद सोनू शर्मा की मेहनत रंग लायीं और धायलो को अपनी सोच समझ व तजुर्बे के आधार पर उक्त धायलो को समुचित इलाज देकर उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की
नगर दबोह में आज जब यह घटना की खबर जैसे ही नगर के लोगों में पहुची तो नगर बासियों द्वारा भिंड प्रसाशन का योग्य चिकित्सक उपलब्ध करवाने के धन्यवाद प्रेषित किया गया
यह भी पढ़ें:-
पशु चिकित्सक को डिप्टी कमिश्नर बनाए जाने की तैयारी
पुलिस प्रशासन की बड़ी लापरवाही नाबालिक बच्ची के कातिल को नहीं पकड़ पाई देहात पुलिस
