Sat. Apr 18th, 2026

बिजपुर घर मे लगी आग,गृहस्थी का सामान सहित दो पशु जलकर राख

बिजपुर घर मे लगी आग,गृहस्थी का सामान सहित दो पशु जलकर राख

लहार/दबोह। थाना अंतर्गत आने बाले ग्राम विजपुर में एक घर मे अचानक रात में आग लग गई जिसमें गृहस्थी का सामान सहित दो पशु जलकर राख हो गया,प्रदीप मिश्रा पुत्र बिध्याराम मिश्रा निवासी बिजपुर ने बताया मैं व मेरे परिवार के सभी लोग खाना खाकर रात्रि में करीबन 10:30 बजे सो गये थे करीबन 01 बजे मेरे भाई भरत मिश्रा को मोरो की तेज तेज चहकाने की आवाज-सुनाई दी तो मेरे भाई भरत मिश्रा ने कमरे के बाहर निकल कर देखा तो मेरे दूसरे भैसो वाले कमरे मे आग लगी हुई थी तो मेरे भाई ने मुझे जगाया एवं पूरे परिवार को बताया कि भैंसो वाले कमरे मे आग लग गई हैं हम लोग एवं गांव के बबलू मिश्रा,जयप्रकाश मधुर मिश्रा और गांव के अन्य लोगो ने घर का गेट खोलकर देखा तो दोनो कमरो मे आग लगी हुई थी आग लगने से मकान क्षतिग्रस्त हो चुका है गांव वालो की मदत से समर सीवल चलाकर आग बुझाई तब तक मेरी दुधारू एक जर्सी गाय एक भैंस,बोरी मे रखी 10-12 क्विटल सरसों,भूसा एवं उपयोगी सामान 15 हजार रूपये का एवं अनुमानित कुल कीमती 1,95,0000 / – (एक लाख पिन्चानवे हजार रूपये) का का सामान जल कर नुकसान हो गया आग कैसे लगी है मुझे नही पता है,यह सम्पूर्ण जानकारी लिखती रूप में दबोह थाने पर दे दी है।

यह भी पढ़ें

पीएम मुद्रा लोन 2022–2023 सरकार से ₹10,00000 तक के ऋण के लिए आवेदन करने के लिए इस लिंक का उपयोग करें

PM kisan nidhi yojna- किसानों के बैंक खातों में जल्द ही प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 13वीं किस्त आ जाएगी

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *