
लहार महिला बाल विकास में पदस्थ पर्यवेक्षिका ज्योति तोमर पर खुलेआम भ्रष्टाचार के आरोप
आंगनवाड़ी कार्यकर्ता ने श्रीमान कलेक्टर महोदय के अलावा लहार विधायक डॉ गोबिंद सिंह,जिला परियोजना अधिकारी भिण्ड,एसडीएम लहार एवं परियोजना अधिकारी एकीकृत बाल विकास लहार से की शिकायत
पर्यवेक्षिका द्वारा नगर की आंगनबाड़ीयो से की जा रही अवैध बसूली,पर्यवेक्षिका द्वारा अपने पति के साथ आंगनबाड़ी केंद्रों पर जाकर धमकाने का लग रहा आरोप

लहार/ भिंड। लहार नगर में स्थित महिला बाल विकास कार्यालय में पदस्थ पर्यवेक्षिका ज्योति तोमर द्वारा अपने पति के साथ आंगनबाड़ी केंद्रों पर जाकर अवैध वसूली के आरोप लग रहे है।जानकारी के अनुसार लहार नगर के वार्ड 8 में स्थित आंगनवाड़ी केंद्र की कार्यकर्ता श्रीमती सुनीता श्रीवास्तव व वार्ड 8 की पार्षद श्रीमती पूनम द्वारा अलग अलग शिकायतों में पर्यवेक्षिका ज्योति तोमर पर आरोप लगा कर शिकायत की गई है।वार्ड 8 की आंगनवाड़ी कार्यकर्ता श्रीमती सुनीता श्रीवास्तव द्वारा की गई शिकायत में आरोप लगाया गया है कि महिला बाल विकास लहार की पर्यवेक्षिका ज्योति तोमर द्वारा खुले आम भृस्टाचार किया जा रहा है।उक्त शिकायत में बताया गया कि हमारे द्वारा आंगनवाड़ी केंद्र का संचालन बिधिवत रूप से किया जा रहा है। पर्यवेक्षिका द्वारा 18 अक्टूबर 2022 को सुबह 10 बजे निरीक्षण किया गया,जिस समय निरीक्षण किया गया उस समय आंगनवाड़ी केंद्र पर विधिवत टीकाकरण का कार्य चल रहा था,फिर भी पर्यवेक्षिका द्वारा आंगनवाड़ी केंद्र की कार्यकर्ता मुझे व सहायिका को गलत नोटिस दिया गया।नोटिस का पालन करते हुए मेरे द्वारा विधिवत उसका जबाब दिया गया।18 अक्टूबर दिन मंगलवार को सुबह 9 बजे से आंगनवाड़ी केंद्र संचालित किया जा रहा था,उसके बाबजूद भी पर्यवेक्षिका द्वारा झूठी रिपोर्ट बना कर माह अक्टूबर का वेतन काट दिया गया,तथा खाद्यान्न की भी बोरियो में कटौती कर के मात्र 5 बोरी दी गई,आंगनवाड़ी कार्यकर्ता द्वारा आवेदन में बताया गया कि पर्यवेक्षिका मुझ प्रार्थिया से एक हजार व सहायिका से 500 रुपए प्रति माह मांगती है,रिश्वत न देने पर अपने पति के साथ आंगनवाड़ी केंद्र पर आकर धौंस देती है और धमकी देते हुए कहती है कि मुझे इस आंगनबाड़ी केंद्र से प्रति माह 1500 रु चाहिये नही तो हम तुम्हें नोंकरी से निकलवा देंगे,मेरे कहने पर कि में कहां से रुपए दूँ तो कहती है कि खाद्यान की बोरी बेचकर दो पर मुझे प्रति माह रुपए चाहिए, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता द्वारा आवेदन में बताया गया है कि उनके रुपए मांगने सम्बन्धी एक ऑडियो भी मेरे पास है जिसकी जांच करवा कर कथाकथित पर्यवेक्षिका पर कार्यवाही की जावे,आंगनबाड़ी कार्यकर्ता द्वारा लहार विधायक नेता प्रतिपक्ष डॉ गोबिंद सिंह के अलावा जिला कलेक्टर भिण्ड,एसडीएम लहार,जिला परियोजना एवं कार्यक्रम अधिकारी भिण्ड व परियोजना अधिकारी एकीकृत बालविकास परियोजना लहार को शिकायत की गई है,दूसरी शिकायत वार्ड पार्षद श्रीमती पूनम द्वारा की गई है जिसमे उनके द्वारा बताया गया कि महिला बालविकास पर्यवेक्षिका ज्योति तोमर द्वारा खुलेआम भृस्टाचार किया जा रहा है,वह जान बूझकर सभी आंगनवाड़ी केंद्रों की कार्यकर्ताओ और सहायिकाओं को इसी तरीके से धौंस व दबाब देकर पूरे क्षेत्र में भृस्टाचार कर रही है ऐसे कर्मचारियों के विरुद्ध जांच कर कार्यवाही की जावे और इस तरह के कर्मचारियों को दंडित किया जावे।
इनका कहना:-
1- हमारे पास शिकायत आई है हमने सीपीडिओ से स्वयं जांच करने के लिये कह दिया है,जांच के आधार पर कार्यवाही की जावेगी
SDM लहार A.R. प्रजापति
2- हमे शिकायत मिली है,अगर किसी तरह का भृस्टाचार हो रहा है तो कार्यवाही निश्चित रूप से की जावेगी।
अजय देव
परियोजना अधिकारी एकीकृत बाल विकास परियोजना लहार
यह भी पढ़ें:-
लोकायुक्त ने 10000 की रिश्बत लेते पटवारी को पकड़ा
पीएम मुद्रा लोन 2022–2023 सरकार से ₹10,00000 तक के ऋण के लिए आवेदन करने के लिए इस लिंक का उपयोग करें
