Sat. Apr 18th, 2026

उडा़न भरता दतिया के जनक की कार्य शैली पर पूर्व विधायक भारती ने लगाये सवालिया निशान ?

उडा़न भरता दतिया के जनक की कार्य शैली पर पूर्व विधायक भारती ने लगाये सवालिया निशान ?

दतिया। दतिया जिले के पूर्व विधायक एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भारती ने एक बार फिर से खुला पत्र लिखकर मध्य प्रदेश सरकार की कार्यशैली पर सांवलिया निशान लगाया है आपको बता दें श्री भारती के द्वारा लिखे गए खुले पत्र में लेख किया गया है कि विकास की ओट में भ्रष्टाचार का खेल बहुत हो गया, अब काम की बात हो जाये।”उडान भरता दतिया का फोल्डर देखें। जिसमें वर्ष 2008 के चुनाव में दतिया की जनता को सुनहरें सपने एवं दतिया के नौजवानों को भविष्य के सपने दिखाये गये थे। इतिहास में ऐसे विरले ही महापुरूष होते है, जो जनता को बेबकूफ बनाने का हुनर रखते हो।मंचो से भाषणों में मेडिकल कॉलेज एवं लॉ कॉलेज को फैक्ट्री कहा जाने लगा है, जबकि उक्त मेडिकल कॉलेज के लिए केन्द्र में कांग्रेस नीत सरकार के स्वास्थ्य मंत्री श्री गुलामनवी आजाद ने 21 फरवरी 2014 में 189 करोड़ रुपये स्वीकृत किये गये थे, इसी प्रकार कांग्रेस शासन में ही लॉ कॉलेज प्रारंभ हुआ था, बल्कि कहना न चाहिए कि भाजपा शासन में कुछ समय के लिए लॉ कॉलेज बंद भी हो गया था।

मेडिकल कॉलेज एवं लॉ कॉलेज फैक्ट्री नहीं है, बल्कि शैक्षणिक संस्थाए है जहां से बच्चे अपनी योग्यता से समाज एवं देश / प्रदेश को अपनी सेवाएं देते है। अब असली फैक्ट्री / कारखाने की बात कर ली जाये जिसे चुनाव में सफलता प्राप्त करने के लिए फर्जी घोषणाए की गई। हर हाथ के लिए काम का प्रयास अंतर्गत इन्वैसटर्स मीट ग्वालियर में 29 30 जुलाई 2008 में दो नकली उद्योगपतियो जे.पी. पोद्धार एवं सुरेश पोद्धार एवं शासन के मध्य न केवल मुख्यमंत्री की उपस्थिति में करार कराया गया बल्कि 108 करोड़ रू. के स्टील इस्पात कारखाने का फर्जी शिलान्यास कर युवाओं एवं जनता को ठगने का कार्य किया गया है। इसी प्रकार 150 करोड रू. का रिलायंस ग्रुप बहुउद्येशीय केन्द्र स्थापना के प्रोजेक्ट के लिए फरहान अंसारी जी (वाईस प्रेसीडेंट भारत) एवं अनिल तिवारी (सी.ई.ओ. म.प्र.) के माध्यम से जनता विशेषकर युवाओं को रोजगार देने के नाम पर छल कपट किया गया है। विधि एवं गृहमंत्रालय का अनुभव एवं पावर की बदौलत न केवल कांग्रेसियों पर बल्कि आम जनता पर फर्जी आपराधिक प्रकरण बनाये गये और जनता को लूटने में किसी प्रकार की कसर नहीं छोड़ी जा रही है। ऐसा नहीं कहा जा सकता है कि आप इन उद्योगपतियों के साथ षडयंत्रों में शामिल होगे, किन्तु दतिया की जनता विशेषकर युवा वर्ग आपसे गृहमंत्री होने के नाते यह उम्मीद तो करता ही है कि जनता के साथ छल कपट, धोखाधडी, जालसाजी एवं ठगी करने वाले उद्योगपतियों को न केवल जनता के सामने असलियत उजागर करेगें, बल्कि उक्त कृत्य करने के आरोप में कानूनी कार्यवाही भी करेगें। आपसे अपेक्षा है कि पत्र का उत्तर किसी चमचे चुगलखोर, मुखविर एवं गुलाम से न दिलवाकर स्वंय जनहित में आप ही देगें और कार्यवाही करेगे।

हमारे चैनल को सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें

यह भी पढ़ें:-

शासकीय माध्यमिक विद्यालय देगुवां गुजर में किया गया ध्वाजारोहण

कांग्रेस ने शुरू किया हाथ से हाथ जोड़ो अभियान

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *