Sat. Apr 18th, 2026

इंदरगढ़ नगर का विकास भगवान भरोसे,अंधेर नगरी चौपट राजा ?

                दतिया ब्यूरो-रहमत खान की रिपोर्ट

इंदरगढ़ नगर का विकास भगवान भरोसे,अंधेर नगरी चौपट राजा ?

दतिया जिले के इंदरगढ़ नगर परिषद की कमान दबंग अधिकारी सीएमओ महेंद्र यादव 5 वर्षों से नगर की कमान संभाले हुए हैं जिसके कारण इंदरगढ़ कस्बे में काफी समस्याओं के अंबार लगे हुए हैं। यही कारण है कि विकास नगर मैं देखने को नहीं मिल पा रहा, क्योंकि नगर परिषद के अध्यक्ष प्रतिनिधि रामस्वरूप मंडेलिया का सीएमओ को संरक्षण प्राप्त है।

इसी कारण वार्ड पार्षदों की सुनवाई नहीं हो रही, हर वार्ड में गंदगी एवं सीसी रोड़ टूटी पड़ी है व सफाई अभियान की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। नगर परिषद इंदरगढ़ में अब तो पार्षद भी निराश हो गए हैं पार्षदों को लग रहा है कि मेरी सुनवाई अब होगी नहीं काफी समय से नगर परिषद की समस्याओं को चम्बल आचरण के द्वारा प्राथमिकता से प्रकाशित किया जा रहा है लेकिन नगर की सफाई व विकास होने की वजह, विनाश होता हुआ नजर आ रहा है एवं अतिक्रमणकारियों के द्वारा अतिक्रमण बेखौफ होकर किया जा रहा हैं।

क्योंकि अतिक्रमणकारियों को राजस्व विभाग एवं नगर परिषद बढ़ावा दे रही है इसलिए अतिक्रमणकारियों के हौसले बुलंद हैं। अभी वर्तमान में मेला ग्राउंड में नया-नया अतिक्रमण हो रहा है लेकिन जिम्मेदार अधिकारी मौन है नगर में किराए से रहने वाले लोगों के आज तक कोई प्रधानमंत्री आवास स्वीकृत नहीं किए, पात्र हितग्राही आवास योजना से वंचित हैं। तो वही खाद्यान्न वितरण में भी काफी समस्या आ रही है नगर परिषद की लाचार व्यवस्था से नगरवासी गंभीर पीड़ित एवं परेशान हैं। अनेकों योजनाएं सरकार द्वारा संचालित की जा रही है पर नगर वासियों को नहीं मिल पा रही हैं, इसका जिम्मेदार कौन है जनता या नेता या फिर अधिकारी

यह भी पढ़ें:-

ग्वालियर में भू माफियाओं का बोलबाला, भू माफिया ने पार्क पर किया कब्जा

दतिया के जिला अस्पताल में नहीं हो रहा है मरीजों का इलाज, मरीजों ने मीडिया से लगाई गुहार

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *