Sat. Apr 18th, 2026

दतिया जिले के आंगनबाड़ी केंद्रों की हालात खस्ता, प्रशासन नहीं दे रहा इस ओर कोई ध्यान

                दतिया ब्यूरो-रहमत खान की रिपोर्ट

दतिया जिले के आंगनबाड़ी केंद्रों की हालात खस्ता, प्रशासन नहीं दे रहा इस ओर कोई ध्यान

दतिया से खबर निकल कर आ रही है जिसमें जिले की आंगनबाड़ियों की दुर्दशा हो रही है, मध्य प्रदेश सरकार का महिला एवं बाल विकास विभाग महिलाओं एवं बच्चों के उत्थान के लिए लाखों करोड़ों रुपए प्रति माह खर्च कर रहा है, लेकिन निचले स्तर पर बैठे कुछ लापरवाह अधिकारी एवं नेताओं की मिलीभगत से आंगनबाड़ी केंद्रों की दुर्दशा हो रही है।

 

आपको बता दें कि दतिया जिले के ज्यादातर आंगनबाड़ी केंद्रों में गंदगी के कारण महिलाओं सहित बच्चों का आना जाना नहीं हो पा रहा है नगर इंदरगढ़ मैं आंगनबाड़ियों की स्थिति देखी जाए तो बद से बदतर होती नजर आ रही है।

पहली बात तो यह है कि ज्यादातर आंगनबाड़ी केंद्र किराए के कमरों में संचालित हैं जिससे आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के द्वारा मकान मालिक को समय पर किराया न देने की काफी समस्या आ रही है।और जो शासकीय आंगनबाड़ी बनकर तैयार है उनके चारों तरफ जल भराव के कारण संचालित नहीं हो पा रही है।

इंदरगढ़ नगर के वार्ड नंबर 14 एवं वार्ड नंबर 11 की आंगनवाड़ी हर साल बरसात के सीजन में दलदल में तब्दील हो जाती है जिससे छोटे-छोटे बच्चों को निकलने में परेशानी होती है एवं कांच के टुकड़े उनके पैरों में लग जाते हैं लेकिन नगर प्रशासन मौन है परियोजना अधिकारी भी इस विषय में कुछ कहने से बचते नजर आते हैं। आंगनबाड़ी केंद्रों के हालत जर्जर है जिससे आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका व बच्चों को काफी परेशानी का सामना करना पढ़ रहा है। तो वही नगर परिषद में बैठे दबंग अधिकारी सीएमओ महेंद्र यादव, नगर की तमाम समस्याओं को नजरअंदाज करते हुए नजर आते हैं। वह चाहते ही नहीं है कि नगर में स्वच्छ माहौल बने, साफ-सफाई रहे एवं लोगों की समस्याओं का समाधान हो। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता शिकायत कर कर के परेशान हैं लेकिन उनकी समस्याओं का समाधान भी किसी के द्वारा नहीं किया जा रहा है, चाहे वह इंदरगढ़ नगर के आंगनबाड़ी केंद्र हो या फिर गांव में संचालित आंगनबाड़ी केंद्र

यह भी पढ़ें:-

इंदरगढ़ नगर का विकास भगवान भरोसे,अंधेर नगरी चौपट राजा ?

ग्वालियर में भू माफियाओं का बोलबाला, भू माफिया ने पार्क पर किया कब्जा

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *