Sat. Apr 18th, 2026

जिगनिया पंचायत के सरपंच सचिव का कारनामा,शौचालय राशि का किया घोटाला

            सेवड़ा से- रेखा कुशवाह की रिपोर्ट

जिगनिया पंचायत के सरपंच सचिव का कारनामा,शौचालय राशि का किया घोटाला

सेवढ़ा। दतिया से ऐसी खबर निकल के सामने आ रही है जिसमें सरपंच सचिव के द्वारा शौचालय की राशि का ही घोटाला कर लिया गया

 आपको बता दें कि दतिया जिले की जनपद पंचायत सेवड़ा के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत जिगनिया के सरपंच एवं सचिव की मिलीभगत से शौचालय की राशि का ही घोटाला कर लिया गया है जिसका हितग्राहियों को एहसास भी नहीं हुआ। लेकिन जब हितग्राहियों को इस बात का पता चला कि सरपंच सचिव के द्वारा हमारे नाम से शौचालय राशि का आहरण कर लिया गया है, तो उन्होंने मीडिया के द्वारा शासन से गुहार लगाई कि हमारे शौचालय की राशि हमें दिलाते हुए दोषी सरपंच सचिव के प्रति उचित कार्यवाही करें।

 

ग्राम पंचायत जिगनिया निवासी तुलसी ने बताया कि सरपंच एवं सचिव के कहने पर हमने शौचालय बनवा लिया क्योंकि सरपंच के द्वारा कहा गया था कि आप अपना शौचालय बनवा लो उसके बाद आपकी शौचालय की राशि आपके खाते में आ जाएगी लेकिन अभी तक नहीं आई। जब मेरे द्वारा जानकारी ली गई तो हमें पता चला कि शौचालय की राशि सरपंच सचिव के द्वारा निकाली गई है

यह भी पढ़ें:-

स्व सहायता समूह का खाना बनाने वाली महिलाओं ने अपनी मांगों को लेकर दिया ज्ञापन

इंदरगढ़ मै “अंधेर नगरी चौपट राजा”कहावत सहकार हो रही है क्या ?

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *