प्रियंका ओझा/रौन
मेंहगांव 18 अगस्त। नगर परिषद मेंहगांव एवं आसपास के क्षेत्रों में व्याप्त मूलभूत समस्याओं और उत्तराखंड के हल्द्वानी में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के कार्यक्रम के बाद कथित मंच शुद्धिकरण की घटना के विरोध में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मेंहगांव के नेतृत्व में जोरदार विरोध प्रदर्शन किया गया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रैली निकालकर प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की और अपनी मांगों को लेकर राष्ट्रपति एवं राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शन को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस अध्यक्ष रामशेष बघेल ने कहा कि मेंहगांव क्षेत्र के आम नागरिक लंबे समय से मूलभूत सुविधाओं की समस्याओं से जूझ रहे हैं। उन्होंने स्थानीय नगर परिषद एवं प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि समस्याओं का शीघ्र निराकरण नहीं किया गया तो कांग्रेस जनता के अधिकारों के लिए व्यापक जन आंदोलन करेगी।

वहीं ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मेंहगांव अध्यक्ष देवेंद्र सिंह निगम ने कहा कि कांग्रेस आम आदमी, गरीब, बुजुर्ग, महिलाओं, युवाओं और छात्रों के अधिकारों की लड़ाई लड़ती रही है। क्षेत्र की समस्याओं के समाधान के लिए पार्टी आगे भी सड़क पर उतरकर संघर्ष करती रहेगी। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रशासनिक उपेक्षा के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और समस्याओं के शीघ्र निराकरण की मांग उठाई। इस दौरान वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं, स्थानीय जनप्रतिनिधियों सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं नागरिक मौजूद रहे। प्रमुख रूप से रामहरी शर्मा (एडवोकेट), बृजेंद्र कल्लू भारौली, केदार कौशल, गजेंद्र भदौरिया, नरेश भदौरिया, सुल्तान सिंह नरवरिया, रेखा भदौरिया, बदन सिंह राठौर, जबर सिंह कुशवाहा, इलियास खान, बल्लू पाल सहित अन्य नेता मौजूद रहे।

स्थानीय पार्षदों में मायाराम जाटव, नरेंद्र मिश्रा, सनी खटीक, गजेंद्र सिंह भदौरिया और टुंडे बाबा सहित कई जनप्रतिनिधि शामिल हुए। वहीं प्रमुख कार्यकर्ताओं में रामजीलाल रामा, अशोक अरगल, माधव सिंह (सरपंच), महेश बंसल, राकेश इंदोरिया, बाचाराम पवैया, मनीष शिवरे, संजू जैन, परजीत नरवरिया, जवान सिंह गुर्जर, रणवीर परियार, लक्ष्मण जाटव, विकास चौधरी, प्रदीप मुदगल, फौजी अमान, लायक सिंह गुर्जर, जयराम गर्ग, कुंदन चौरसिया, महेंद्र नरवरिया, कमलेश सिंह कौरव, विशंभर सिंह, मदारी गुर्जर, गुड्डू नरवरिया एवं आदम श्रीवास्तव सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कांग्रेस नेताओं ने कहा कि यदि स्थानीय स्तर पर जनसमस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो आगामी दिनों में आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा।

