Sat. Sep 5th, 2026

ग्वालियर 12 जनवरी। ग्वालियर में देर रात बाइक सवार तीन बदमाशों का आतंक का मामला सामने आया है। जहां बदमाशों ने आतंक मचाते हुए घर के बाहर और सड़क किनारे खड़ी एक दर्जन से अधिक गाड़ियों के कांच तोड़े दिए। बाइक सवार बदमाशों की यहां हरकत सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। घटना ग्वालियर थाना क्षेत्र की है। गाड़ी मालिकों ने जब कांच टूटे देखे तो इसकी शिकायत पुलिस थाने में की है। वहीं पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बाइक सवार बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें हिरासत में लेकर पूछताछ कर आंगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

👉ग्वालियर में पति-पत्नी ने मिलकर एक व्यापारी को करोड़ों का चूना लगा दिया

वीओ- दअरसल ग्वालियर थाना क्षेत्र में बाइक सवार तीन बदमाशों ने देर रात 01 बजे रामटापुरा से लेकर सेवा नगर तक सेवा नगर से किला गेट तक आतंक मचाया। इन रास्तों पर जितनी भी कार या कोई भी गाड़ी सड़क के किनारे या घर के बाहर खड़ी मिले उनके डंडे से कांच तोड़ते हुए चलते चले गए। जब सुबह लोगों ने गाड़ियों के कांच टूटे देखे तो रमटापुरा में लगे एक सीसीटीवी कैमरे में बदमाशों की यहां हरकत कैद हो गई जिसमें बदमाश सड़क पर डंडा लेकर दौड़ते और एक घर के बाहर खड़ी लोडिंग गाड़ी के कांच तोड़ते हुए कैद हो गए। बदमाशों ने पूरे रास्ते में एक दर्जन से अधिक खड़ी गाड़ियों में तोड़फोड़ की हैं। इस घटना की शिकायत गाड़ी मालिकों ने थाने पहुंचकर पुलिस से की और सीसीटीवी कैमरे थमाते हुए आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। वहीं पुलिस ने इस मामले में 4 लोगों हिरासत में लिया है। वहीं पुलिस का कहना है कि इस मामले में चार संदिग्ध लोगों को हिरासत में लिया है। अभी पुलिस पूछताछ में बदमाशों ने ऐसा क्यों किया यह नही बताया हैं। पुलिस ने गाड़ी मालिकों की शिकायत पर चारों लोगों में खिलाफ मामला दर्ज कर उनसे पूछताछ कर आंगे की कार्रवाई शुरू कर दी हैं।

यह भी पढ़ें:-

👉ग्वालियर में रिटायर्ड शिक्षक के साथ डिजिटल अरेस्ट कर लाखो कि ठगी का बड़ा मामला सामने आया है

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *