Sat. Sep 5th, 2026

ग्वालियर – कलेक्टर ग्वालियर श्रीमती रुचिका सिंह चौहान के मार्गदर्शन में स्वास्थ्य योजनाओं एवं कार्यक्रमों को बेहतर तरीके से क्रियान्वयन किया जा रहा है।

इसी तारतम्य में दिनांक 10/06/2026 को संस्था सिविल अस्पताल बिरलानगर ग्वालियर एवं सिविल अस्पताल हजीरा ग्वालियर की संयुक्त रोगी कल्याण समिति कार्यकारणी की बैठक आयोजित की गई सिजमें जिला स्तर से आये मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. सचिन श्रीवास्तव, अनुविभागीय अधिकारी श्री प्रदीप शर्मा , एन.एच.एम. स्वास्थ्य सिविल इंजीनियर श्री रोहन मिश्रा , लोक निर्माण विभाग से श्री अनिल शर्मा , वार्ड क्रमांक 16 के पार्षद श्री महेन्द्र आर्य, वार्ड कमांक 15 के पार्षद श्री गुड्डू रतनाकर , सिविल अस्पताल हजीरा ग्वालियर के अधीक्षक डॉ. प्रशांत नायक , सिविल अस्पताल बिरलानगर ग्वालियर के अधीक्षक डॉ. जे.के. मसोरिया, वरष्ठि चिकित्सा अधिकारी डॉ. आर. के. कछावा , डॉ. सुनील कुमार गुप्ता की उपस्थिती में रोगी कल्याण समिति कार्यकारणी की बैठक सम्पन्न हुई ।

उक्त बैठक में मरीजों की सुविधा एवं उनके हितों को देखते हुये प्रस्ताव एवं ठहराव सर्वसम्मती से किये गये , जैसे सिविल अस्पताल बिरलानगर ग्वालियर के एक्स-रे मशीन स्टॉलेशन के लिये रोगी कल्याण समिति से जो भी आवश्यक खर्च होगा उसकी अनुमति, आयुष्मान से ऑर्थो इम्प्लान्ट की अनुमति समिती द्वारा प्रदान की गई तथा वार्ड कमांक 16 के पार्षद महोदय द्वारा सिविल अस्पताल बिरलानगर ग्वालियर में पार्षद निधी से मरीजों के लिये एम्बुलेंस व परिजनों के वाहनों को रखने के लिये टीन सेड लगवाने की सहमति समिती को मिली जिसका अनुमानित खर्च 15 लाख रूपये है।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *