Sat. Sep 5th, 2026

मेला में रोड टैक्स की छूट को लेकर सांसद भारत सिंह ने मुख्यमंत्री डॉ यादव को लिखा पत्र

ग्वालियर। सांसद भारत सिंह कुशवाह ने ग्वालियर व्यापार मेला में वाहनों की खरीददारी पर रोड टैक्स में 50 फीसदी छूट की मांग करते हुए CM डॉ मोहन यादव को पत्र लिखा है। उन्होंने अपने पत्र में लिखा है कि ग्वालियर व्यापार मेला मध्यभारत क्षेत्र का एक मात्र व्यापार मेला है, जिसमें पूर्व के वर्षों मेें वाहनों की खरीददारी पर रोड टैक्स में 50 फीसदी की छूट प्रदान क ी जाती रही है। इसे लेकर ग्वालियर के नागरिक, व्यापारी संगठन एवं ऑटोमोबाइल संगठन लगातार मांग उठा रहे हैं। अत: गतवर्षों की भांति इस वर्ष भी निजी उपयोग के लिए खरीदे जाने वाले वाहनों पर अविलंब रोड टैक्स में 50 फीसदी छूट की अधिसूचना जारी की जाए, जिससे ग्वालियर मेला को गति मिल सके। वाहनों पर रोड टैक्स में छूट मिलने से मेला कारोबार कई गुना बढ़ जाता है, वहीं मेला की रौनक भी बढ़ जाती है।

यह भी पढ़ें:-

👉सनकी युवक ने युवती को गोली मारकर खुद की जान ली

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *