वीरेंद्र कुमार/मुरैना ब्यूरो
मुरैना 15 जनवरी। आज दिनांक को शहर के वार्ड क्रमांक 19 एवं 20 में घरों में दूषित पानी की आपूर्ति की गंभीर शिकायत शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री गजेंद्र जाटव को प्राप्त हुई। जानकारी मिली कि दूषित पानी पीने एवं साफ-सफाई की उचित व्यवस्था न होने के कारण वार्ड के अनेक नागरिक बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं। सूचना मिलते ही शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री गजेंद्र जाटव कांग्रेस पार्टी के सभी साथियों के साथ मौके पर पहुँचे और नगर निगम की लापरवाही के विरोध में धरना प्रदर्शन किया। कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि नगर निगम आयुक्त एवं महापौर जनहित के मुद्दों को छोड़कर केवल बंदरबांट में लगे हुए हैं।

कांग्रेस नेताओं ने कहा कि हाल ही में इंदौर के भागीरथपुरा में दूषित पानी से 23 लोगों की मृत्यु हो चुकी है और हजारों लोग बीमार पड़े हैं, लेकिन इतनी बड़ी घटना के बावजूद शासन-प्रशासन ने कोई ठोस सबक नहीं लिया है। मुरैना में भी वही स्थिति बनती जा रही है, जो अत्यंत चिंताजनक है। शहर जिला कांग्रेस कमेटी ने ऐलान किया कि सभी कांग्रेस पार्षदों के साथ मिलकर जिले के प्रत्येक वार्ड में जनसंपर्क किया जाएगा तथा साफ-सफाई और पेयजल व्यवस्था को लेकर लगातार निरीक्षण व आंदोलन जारी रहेगा।

इस धरना प्रदर्शन में प्रमुख रूप से शहर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष श्री गजेंद्र जाटव,नगर निगम मुरैना के सभापति श्री राजा दंडोतिया,संगठन मंत्री श्री सुभाष सिकरवार,नेता प्रतिपक्ष श्री विनीत कंसाना,ब्लॉक अध्यक्ष श्री विनोद शर्मा,रिंकू पचौरी, आसिफ कुरैशी, मिंटू सिकरवार, रमेश जी,किसान कांग्रेस जिलाध्यक्ष श्री जितेंद्र जी,पूर्व उपाध्यक्ष श्री अशोक तोमर,उपाध्यक्ष श्री हरिराम पचोरिया,वरिष्ठ नेता श्री रामहेत पीपल,सरफुद्दीन शाह, हकीम कुरैशी,चिंटू, शैलू गुर्जर, विक्की ठाकुर,मुल्लाजी, मुकीम, रफीक, राहुल सर्च,पूर्व शहर जिला अध्यक्ष श्रीमती नगमा बेगम,ब्लॉक अध्यक्ष श्रीमती आशा जी,रजनी, अनीशा, बिल्लू कुरैशी, सद्दाम कुरेशी,दीपक सोलंकी, भूरा खान, आसिफ खान,विक्की जाटव, बहादुर सिंह, जीशान कुरैशी,सोहिल कुरैशी, दानिश, समीर, कामिल,चांद कुरैशी, सल्लू कुरेशी, बल्ली भाई एवं मनोज जाटव सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

